कैमूर में जैतपुरा और तियरा पंप कैनाल एक वर्ष के अंदर चालू होगा : विधायक

स्थानीय विधायक सुधाकर सिंह ने शनिवार को जैतपुरा तियरा और धड़हर पंप कैनाल पर हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 04:38 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 04:38 PM (IST)
कैमूर में जैतपुरा और तियरा पंप कैनाल एक वर्ष 
के अंदर चालू होगा : विधायक
कैमूर में जैतपुरा और तियरा पंप कैनाल एक वर्ष के अंदर चालू होगा : विधायक

कैमूर। स्थानीय विधायक सुधाकर सिंह ने शनिवार को जैतपुरा, तियरा और धड़हर पंप कैनाल पर हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में तेजी लाएं। जिससे जल्दी से जल्दी किसानों को इनका लाभ मिलना सुनिश्चित हो सके। स्थानीय विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना मेरा मुख्य लक्ष्य है। हमारा क्षेत्र चूंकि कृषि प्रधान क्षेत्र है इसलिए जबतक कृषि का विकास नहीं होगा सही मायने में क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता। कृषि के लिए सिचाई प्राथमिक आवश्यकता है। इसलिए मेरी कोशिश है कि तियरा और जैतपुरा पंप कैनाल को एक वर्ष के अंदर चालू करा दिया जाए। रही बात धड़हर पंप कैनाल की तो उसमें भूमि अधिग्रहण जैसी कुछ तकनीकी समस्या है। जिसके चलते कुछ विलंब हो सकता है। विरोधियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वे लोग पहले जनता से कहा करते थे कि यदि भाजपा नहीं जीतेगी तो इन पंप कैनलों का काम भी बंद हो जाएगा। आम जनता से मैं कहना चाहता हूं की ऐसा कुछ नहीं है। किसी भी संचालित परियोजनाओं का काम मेरे रहते बंद नहीं हो सकता। अभी इसी वर्ष तियरा और जैतपुरा पंप कैनालों के लिए सरकार से मेरे द्वारा तीन तीन करोड़ की राशि निर्मुक्त कराई गई है। दिसंबर े में फिर से तीन तीन करोड़ की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस तरह इन दोनों पंप कैनालों को अगले एक वर्ष के अंदर चालू करा दिया जाएगा। जबकि धड़हर पंप कैनाल का जैसे हीं भूमि संबंधी समस्या का निराकरण होगा उसको भी यथाशीघ्र चालू कराने का प्रयास किया जाएगा।

बता दें कि अभी दो दिन पहले पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने भी इन पंप कैनालों का निरीक्षण किया था तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश और सुझाव देते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा था। ज्ञात हो कि तियरा पंप कैनाल 56 करोड़ 52 लाख 41 हजार , धड़हर पंप कैनाल लगभग 58 करोड़ और जैतपुरा पंप कैनाल लगभग 39 करोड़ की राशि से निर्माण कार्य एनडीए सरकार के बीते कार्यकाल के दौरान 2018-19 में प्रारंभ हुआ था।

chat bot
आपका साथी