लोगों को दी गई स्वस्थ रहने की जानकारी

स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के नौहट़्टा गांव में स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मंगलवार को फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 05:40 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:13 AM (IST)
लोगों को दी गई स्वस्थ रहने की जानकारी
लोगों को दी गई स्वस्थ रहने की जानकारी

कैमूर। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के नौहट़्टा गांव में स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मंगलवार को फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को स्वस्थ रहने एवं बीमारियों से बचने के बारे में बताया गया। इसमें स्वच्छता एवं फिजिकल फिटनेस के फायदे हेल्थ अफसर शुभम सागर द्वारा बताया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि आज व्यक्ति अनफिट हो रहा है। इसके पीछे कारण असंतुलित खान-पान है। पहले व्यक्ति कई किलोमीटर पैदल चलता था और फिट रहता था, लेकिन समय के अनुसार साधनों ने व्यक्ति को आलसी बना दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले वर्ष इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। जिसमें न्यू इंडिया के हर भारतीय नागरिक को फिट एवं स्वस्थ बनाना लक्ष्य है। स्वास्थ्य केंद्र पर कमेटी हेल्थ अफसर के आने से नौहटा गांव के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने लगी है। इस कार्यक्रम में सीएचओ शुभम सागर के साथ-साथ एएनएम आशा एवं ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी