किसानों को दी जा रही वैज्ञानिक विधि से खेती की जानकारी

नुआंव आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रखंड के पंचायतों के अलग अलग गावों में किसान चौपाल लगाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को अकोल्ही पंचायत के अकोल्ही गांव में किसान चौपाल लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 10:49 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 10:49 PM (IST)
किसानों को दी जा रही वैज्ञानिक विधि से खेती की जानकारी
किसानों को दी जा रही वैज्ञानिक विधि से खेती की जानकारी

नुआंव: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रखंड के पंचायतों के अलग अलग गावों में किसान चौपाल लगाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को अकोल्ही पंचायत के अकोल्ही गांव में किसान चौपाल लगाया गया। प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक अम्बरीष सिंह ने बताया कि किसान चौपाल का मुख्य उद्देश्य किसानों को पर्यावरण अनुकूल खेती का तरीका बताना है। अभी रबी फसल की बोआई प्रारंभ होने वाली है। इसमें किसानों को गेहूं, चना, सरसों, मसूर, राई इत्यादि फसलों के वैज्ञानिक विधि से किसानों को अवगत कराया जा रहा है। सरसों, चना, मसूर, राई आदि फसलों को सिचाई की कम जरूरत होती है और लागत भी कम आती है। इससे पानी का बचाव तो होगा हीं साथ हीं कम लागत की वजह से किसानों को आमदनी भी अच्छी होगी। यदि किसान वैज्ञानिक विधि से खेती करें तो उपज अच्छी मिलती है। कम लागत में अच्छी उपज मिलती है तो किसानों की आमदनी दोगुनी करने के सरकार लक्ष्य को प्राप्त करने में सहूलियत होगी। किसान चौपाल में किसानों को खेतीबारी से संबंधित हर बारीकियों को समझाया जा रहा है। फसल की बोआई के समय की सावधानियां, सिचाई का समय, फसलों में लगने वाले कीड़ों की रोकथाम, सही और संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग की जानकारी चौपाल में दी जा रही है। इसके साथ हीं कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की भी जानकारी दी जा रही है। किसान चौपाल का आयोजन प्रखंड के सभी दस पंचायतों के एक एक गांवों में बारी बारी किया जा रहा है। यह बीते 26 अक्टूबर से प्रारंभ है जो 8 नवंबर तक चलेगा।

पंचायतवार किसान चौपाल के आयोजन की तिथि

पंचायत गांव दिनांक

चंडेश चंडेश 28

दुमदुमा भटपुरवा 29

अवंती भुपतपुर 30

कोटा वरुणा 31

मुखराव वन का बहुआरा 1 नवंबर

नुआंव बासनपुर 6 नवंबर

पजराव बराढी 7 नवंबर

तरैथा बेलाढी 8 नवंबर

chat bot
आपका साथी