कैमूर में बढ़ रहा संक्रमण, 14 मिले कोरोना पॉजिटिव

जिले में कोरोना का कहर बढ़ रहा है। लेकिन लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 11:05 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 11:05 PM (IST)
कैमूर में बढ़ रहा संक्रमण, 14 मिले कोरोना पॉजिटिव
कैमूर में बढ़ रहा संक्रमण, 14 मिले कोरोना पॉजिटिव

कैमूर। जिले में कोरोना का कहर बढ़ रहा है। लेकिन लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही। प्रशासन भी अभी इतना सख्त नहीं है जितना लॉकडाउन के समय था।

इसके चलते लोग भी बिना डर भय के नियमों का उल्लंघन करते हुए बाजार में घूम रहे हैं। इसका परिणाम है कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। शनिवार व रविवार को आई रिपोर्ट में कुल 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें आठ पॉजिटिव भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर उतरे यात्री भी शामिल हैं। बता दें कि अनुमंडल अस्पताल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय-भभुआ रोड स्टेशन पर अवस्थित भभुआ रोड स्टेशन पर रेल यात्रियों की जांच की जा रही है। शनिवार को यहां कुल 169 यात्रियों की जांच की गई। जिसमें आठ यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए। अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक रूपक कुमार ने बताया की शनिवार की रात रेलवे स्टेशन पर जांच में आठ यात्री संक्रमित मिले। जिसमें छह मोहनियां प्रखंड के हैं। एक एक यात्री भभुआ व कोचस प्रखंड के थे। संक्रमितों को दवा देने के बाद वाहन से होम आइसोलेशन के लिए घर भेजा गया। उधर जिले में कुल 1314 लोगों की जांच हुई। जिसमें कुल 14 कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में रविवार तक कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1902 है। जबकि 1858 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अभी जिले में 32 एक्टिव केस हैं। अब तक जिले में कुल 529039 लोगों का सैंपल लिया गया है। जबकि 524906 लोगों का सैंपल निगेटिव आया है। जिले में कुल 12 लोगों की मौत कोरोना के चलते हुई है।

chat bot
आपका साथी