कोरोना संक्रमण का बढ़ रहा प्रसार, लोग लापरवाह

भभुआ जिले में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन लोगों की लापरवाही जारी है। प्रशासन भी सुस्त दिख रहा है। प्रशासन के द्वारा बस निर्धारित समय पर सायरन बजाते हुए चेतावनी दी जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:21 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:21 PM (IST)
कोरोना संक्रमण का बढ़ रहा प्रसार, लोग लापरवाह
कोरोना संक्रमण का बढ़ रहा प्रसार, लोग लापरवाह

भभुआ : जिले में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन लोगों की लापरवाही जारी है। प्रशासन भी सुस्त दिख रहा है। प्रशासन के द्वारा बस निर्धारित समय पर सायरन बजाते हुए चेतावनी दी जा रही है। इसके बाद प्रशासन भी दिन में एक बार भी बाजार में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। जबकि बुद्धिजीवी लोगों का कहना है कि अब प्रशासन को थोड़ी सख्ती बरतनी होगी। कुछ लोग हैं जिनके ऊपर किसी भी जागरूकता का असर नहीं है। प्रशासन की सुस्ती के चलते बाजार में भीड़ हो रही है। यदि प्रशासन सख्ती बरते तो बाजार में भीड़ कम हो सकती है। लोगों ने कहा कि पिछले वर्ष लॉकडाउन के समय प्रशासन की भूमिका काफी अच्छी थी। उस समय भी आवश्यक सामग्रियों की दुकानें खुलती थी और लोग बाहर निकलते थे। लेकिन प्रशासन की नजर हमेशा संक्रमण को रोकने पर थी। इसको लेकर लगातार प्रशासनिक पदाधिकारी बाजारों में गश्ती करते रहे। इस बार जब कोरोना संक्रमण की प्रसार तेजी से बढ़ रहा है तो प्रशासन सुस्त दिखाई दे रहा है। प्रशासनिक पदाधिकारी दिन में एक बार भी नगर की सड़कों पर उतर कर लोगों को हिदायत नहीं दे रहे। ठेला वाले एक-दूसरे के नजदीक ठेला लगा रहे हैं, जिन्हें दूर नहीं किया जा रहा। इसके चलते और भीड़ हो रही है। जबकि पिछली बार सभी दुकानदारों को ठेला निर्धारित दूरी पर लगाने के लिए कहा जा रहा था। इससे भीड़ पर नियंत्रण हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं है। दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ हो रही है। दुकानदार सैनिटाइजर भी नहीं रखे हैं। मास्क का उपयोग करने वाले भी कम ही दिख रहे हैं। शहरी क्षेत्र के लोगों से अधिक ग्रामीण क्षेत्र के लोग सतर्क दिख रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग मास्क के साथ गमछा भी लेकर चल रहे हैं और मुंह तथा नांक ढंक रहे हैं। लेकिन नगर के लोग तो यह सोच रहे हैं कि थोड़ी देर के लिए ही बाजार जाना है तो मास्क क्या लेना। लेकिन शायद उन्हें पता नहीं कि उनकी छोटी सी लापरवाही कितना घातक हो सकती है।

chat bot
आपका साथी