दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की मौत, दूसरा जख्मी

थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसौड़ा कलानी पथ पर किशुनपुरा गांव के समीप दो बाइक की सीधी टक्कर में अरविद उपाध्याय 42 वर्ष की मौके पर मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 05:28 PM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 05:28 PM (IST)
दो बाइक की सीधी टक्कर में  
एक की मौत, दूसरा जख्मी
दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की मौत, दूसरा जख्मी

कैमूर। थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसौड़ा कलानी पथ पर किशुनपुरा गांव के समीप दो बाइक की सीधी टक्कर में अरविद उपाध्याय 42 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। जो सिझुआं गांव के रामदुलार उपाध्याय के पुत्र बताए जाते हैं। जबकि दूसरा व्यक्ति अशोक सिंह 40 वर्ष गंभीर रुप से जख्मी हो गए। उक्त व्यक्ति महुआरी गांव के स्वामीनाथ सिंह के पुत्र बताए जाते हैं। जो मवेशी डॉक्टर भी हैं। घटना मंगलवार की दोपहर की है।

जानकारी के अनुसार रामगढ़ बाजार से अशोक सिंह मां दुर्गा खाद भंडार से पैसे का हिसाब कर गांव लौट रहे थे। बाइक चलाते वक्त हेलमेट लगाए थे। अभी ये किशुनपुरा गांव से 50 गज आगे शिव मंदिर के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार अरविद उपाध्याय की बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जो हेलमेट नहीं लगाए थे। टक्कर में दोनों बाइक सवार लोग सड़क पर गिरकर लहुलूहान हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच दोनों लोगों को सड़क किनारे किए तथा एक निजी साधन से जख्मी दोनों लोगों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने से पहले ही अरविद उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया। जबकि अशोक सिंह का प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दी। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सांत्वाना देने कई लोग पहुंचे।

chat bot
आपका साथी