कैमूर में मिट्टी की दीवार गिरने से पति की मौत, पत्नी जख्मी

भभुआ। नुआंव प्रखंड के सातों अवंती (पुरानी कोट) में रविवार की सुबह मिट्टी की दीवार गिरने से पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गई। मृतक बलिस्टर यादव 51 वर्ष पिता विक्रम यादव बताया जाता है। जबकि घायल महिला का नाम तेतरा देवी पत्नी बलिस्टर यादव है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:34 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:34 PM (IST)
कैमूर में मिट्टी की दीवार गिरने से पति की मौत, पत्नी जख्मी
कैमूर में मिट्टी की दीवार गिरने से पति की मौत, पत्नी जख्मी

भभुआ। नुआंव प्रखंड के सातों अवंती (पुरानी कोट) में रविवार की सुबह मिट्टी की दीवार गिरने से पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गई। मृतक बलिस्टर यादव 51 वर्ष पिता विक्रम यादव बताया जाता है। जबकि घायल महिला का नाम तेतरा देवी पत्नी बलिस्टर यादव है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक दूध का व्यवसाय करता था। प्रतिदिन की भांति रविवार की सुबह भी डेयरी पर दूध देकर घर आया तो पत्नी ने कहा कि कल की बारिश से दीवार दरक रही है। कभी भी गिर सकती है। इतना कहते हुए पत्नी कमरे से बाहर निकल रही थी। जबकि पति अभी कमरे में ही था कि दीवार गिर गई। जिसमें पति-पत्नी दोनों दब गए। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण दौड़ कर आए और मलबा हटाने लगे। काफी मशक्कत के बाद मलबा हटा कर दोनों को निकाला गया। लेकिन तब तक बलिस्टर यादव की मौत हो गई। जबकि पत्नी बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को गारा स्थित पीएचसी पर इलाज के लिए लाया गया। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दी। अचानक घटी घटना से पूरे परिवार में मातम का माहौल छा गया है। मृतक को एक पुत्र पंकज यादव उम्र लगभग 19 वर्ष तथा एक पुत्री 15 वर्ष की है। बेहद गरीबी में जीवन यापन करने वाले परिवार के सामने इस घटना से गंभीर संकट खड़ा हो गया है । बता दें कि बीते दो दिन से जिले में रूक-रूक कर लगातार बारिश हो रही थी। इसके चलते प्रखंड में भी कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति हो गई। ऐसे में बारिश से कई जगहों पर मिट्टी की दीवार के गिरने की सूचना है। दीवार गिरने से सातोएवंती में मौत का मामला भी हुआ है। इस घटना से प्रखंड क्षेत्र में मिट्टी के घर में रहने वाले लोगों में दहशत है।

chat bot
आपका साथी