गृहस्वामी की पत्नी को कमरे में बंद कर ले गए लाखों का सामान

नुआंव थाना क्षेत्र के एवंती गांव के गोड़ियारी टोला में अज्ञात चोरों द्वारा शनिवार की रात्रि घर में घुस कर आभूषण नकदी सहित अन्य सामान की चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 04:43 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 05:40 PM (IST)
गृहस्वामी की पत्नी को कमरे में  बंद कर ले गए लाखों का सामान
गृहस्वामी की पत्नी को कमरे में बंद कर ले गए लाखों का सामान

कैमूर। नुआंव थाना क्षेत्र के एवंती गांव के गोड़ियारी टोला में अज्ञात चोरों द्वारा शनिवार की रात्रि घर में घुस कर आभूषण, नकदी सहित अन्य सामान की चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

मिली जानकारी के अनुसार चोर पीछे की दीवार के सहारे छत के रास्ते घर में प्रवेश किए और गृहस्वामी की पत्नी को कमरे में बंद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पत्नी के घर में अकेले होने के कारण उनकी आवाज कोई सुन नहीं सका। उस रात को विजय बहादुर सिंह अपने दरवाजे पर बंधी गाय के यहां सोए थे। छोटा लड़का सब्जी के खेत पर सोया था। इसी बीच रात करीब डेढ़ बजे चोर घर में घुसे। चोरों के घर में घुसने की आहट सुन मालकिन जब तक दरवाजा खोल बाहर निकलती तबतक चोर उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिए और अन्य कमरों का दरवाजा तोड़ सामान की चोरी करने लगे। मौका देख आनन फानन में मालकिन ने मोबाइल लगाना शुरू किया। फोन सूरत में रह रहे उनके बेटे के यहां लगा। चोरी की बात सुन बेटे ने गांव के एक युवक को फोन किया। युवक दौड़ते हुए विजय सिंह के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। वे लोग घर की तरफ भागे और किसी तरह मुख्य दरवाजा खोल घर में घुसे और कमरे में बंद पत्नी को बाहर निकाला। चोर तब तक भाग चुके थे। रात को ही इसकी सूचना नुआंव थाने को दी गई। मौके पर रात में ही पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की। गांव के लोग जब सुबह सिवान में गए तो देखे कि गांव के बाहर उत्तर एक चेंबर पर टूटा बड़ा बक्सा और सात टूटी अटैची सहित सामान बिखरा पड़ा था। विजय सिंह द्वारा थाने को दिए गए आवेदन में सोने का एक झुमका, एक जोड़ी सोने की चूड़ी सहित अन्य सामान के अलावा लगभग 1.90 लाख के चोरी की बात बताई गई है।

थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी