रेफरल अस्पताल को हाईटेक बनाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

स्थानीय राम मनोहर लोहिया रेफरल अस्पताल अब अपने नाम का मोहताज नहीं रहेगा। इस अस्पताल को हाईटेक बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने नजरे इनायत हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Oct 2018 09:32 PM (IST) Updated:Wed, 10 Oct 2018 09:32 PM (IST)
रेफरल अस्पताल को हाईटेक बनाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग
रेफरल अस्पताल को हाईटेक बनाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

स्थानीय राम मनोहर लोहिया रेफरल अस्पताल अब अपने नाम का मोहताज नहीं रहेगा। इस अस्पताल को हाईटेक बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने नजरे इनायत हो गई है। राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा इस अस्पताल में सभी तरह की जांच ,एक्सरे व अल्ट्रासाउंड का कार्य नई तकनीकी पर करने की स्वीकृति मिली है। जिसको लेकर अस्पताल प्रबंधन पूरी तैयारी में जुट गया है। अब किसी भी महिला पुरूष रोगियों का ब्लड से संबंधित जांच इस अस्पताल में निश्शुल्क किया जाएगा। माना जा रहा है कि 12 अक्टूबर को इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत होगी। अस्पताल में आकर रखी गई कीमती मशीनों की साफ सफाई कर मंगलवार को अस्पताल के लैब में रखा गया। रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेंद्र ¨सह ने पूरे लैब की जानकारी लिया तथा बताया कि जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी तथा सिविल सर्जन डॉ मिथलेश झा के कुशल मार्गदर्शन में यह जल्द संभव होने जा रहा है। इन दोनों पदाधिकारियों के द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए जो बहुआयामी सोच पैदा की गई उसका यह प्रतिफल रामगढ़ को मिल रहा है। राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा सभी तरह का केमिकल अस्पताल को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसका विधिवत शुभारंभ नवरात्र में शुक्रवार को शुरू हो जाएगा।

पटना से आएंगे टेक्निशियन

चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि पहले अस्पताल के लैब से केवल, हीमोग्लोबिन, सुगर, एचआईवी आदि की केवल जांच होती थी। लेकिन अब ब्लड से संबंधित सभी जांच रेफरल अस्पताल के लैब में कंप्यूटर विधि से शुरू हो जाएगा। इसके लिए पटना से टेक्निशियन के भी आने की बात बताई जा रही है। यह कार्य इस अस्पताल में शुरू होते ही गरीब मरीजों की जेब ढीली नही होगी। बता दें कि यही रामगढ़ का राममनोहर लोहिया रेफरल अस्पताल है। जिसके बेड पर कुत्ता बिल्ली लेटते थे। अब वही रेफरल अस्पताल जिले में अपनी अलग पहचान बनाया हुआ है। जहां प्रत्येक मरीजों को सारी अस्पताल की सुविधाएं मिलती है। यह सब बेहतर मैनेजमेंट का प्रतिफल है।

chat bot
आपका साथी