दीपावली से पहले हरे व लाल रंग में नजर आएंगे सभी स्वास्थ्य केंद्र

स्थानीय राम मनोहर लोहिया रेफरल अस्पताल में मंगलवार को स्व'छता व स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें दीपावली से पहले प्रखंड के सभी स्वास्थ्य व उप स्वास्थ्य केंद्रों को लाल पट्टी के साथ हरे रंग में रंगने का फरमान जारी किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश के आलोक में आयोजित इस बैठक में सभी पंचयात के मुखिया व अनटाइड फंड के अध्यक्ष शामिल रहे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 10:15 PM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 10:15 PM (IST)
दीपावली से पहले हरे व लाल रंग  में नजर आएंगे सभी स्वास्थ्य केंद्र
दीपावली से पहले हरे व लाल रंग में नजर आएंगे सभी स्वास्थ्य केंद्र

स्थानीय राम मनोहर लोहिया रेफरल अस्पताल में मंगलवार को स्वच्छता व स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें दीपावली से पहले प्रखंड के सभी स्वास्थ्य व उप स्वास्थ्य केंद्रों को लाल पट्टी के साथ हरे रंग में रंगने का फरमान जारी किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश के आलोक में आयोजित इस बैठक में सभी पंचयात के मुखिया व अनटाइड फंड के अध्यक्ष शामिल रहे।

रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेंद्र ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शांति व शौर्य के प्रतीक के रूप में इन स्वास्थ्य केंद्रों की पहचान होगी। इसकी भरपूर कोशिश हो रही है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेंद्र ¨सह ने बताया कि अनटाइड फंड में पड़ी राशि का उपयोग स्वास्थ्य उपकरण की खरीद पर किया जाएगा तथा सभी स्वास्थ्य उप केंद्रों पर हमेशा नियुक्त कर्मी मौजूद रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसी तरह की दवा की कमी नहीं है और न ही प्रबंधन की कमी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी व उपस्थिति का समय बोर्ड पर दर्ज कराएंगे। मुखिया प्रतिनिधियों को बताया गया कि जिन स्वास्थ्य उपकेंद्र पर नियुक्त स्वास्थ्य कर्मी नहीं पाए जाएंगे उनकी शिकायत कीजिए। हर हाल में उनपर कार्रवाई होगी। बैठक में मुखिया दिनेश ¨सह, अंबिका ¨बद, गुड्डू पासी, रामाशंकर राम सहित सभी एएनएम व पंचायत प्रतिनिधि व सचिव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी