कैमूर में बैंक में गाइडलाइन का नहीं हो रहा पालन

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से कितने लोगों का घर परिवार बर्बाद हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 04:41 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 05:33 PM (IST)
कैमूर में बैंक में गाइडलाइन का नहीं हो रहा पालन
कैमूर में बैंक में गाइडलाइन का नहीं हो रहा पालन

कैमूर। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से कितने लोगों का घर परिवार बर्बाद हो गया। कई घर के बच्चे अनाथ हो गए। फिर भी लोग मानते नहीं। यह बड़ी लापरवाही कहीं भारी न पड़ जाए। यह हाल है रामगढ़ बाजार के बैंक आफ इंडिया शाखा के समीप का। यहां राशि निकासी को लेकर लंबी लाइन लग जा रही है। बिना कोरोना गाइडलाइन का पालन किए ये ग्राहक एक दूसरे में सटे हुए देखे जा सकते हैं। न तो शारीरिक दूरी का यहां पालन हो रहा है और न ही लोग मास्क ही लगा रहे हैं। जबकि इसके बगल में ही पुलिस प्रशासन के लोग बरगद के पेड़ के पास अपनी गाड़ी लगा तमाशा देखते हैं। इन्हें सतर्क व जागरूक भी नहीं करते। जिसके चलते कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन नहीं हो पाता। बैंक की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी भी चुप्पी साधे हुए हैं। भीड़ में कुछ लोगों से मास्क नहीं लगाने संबंधित बात पूछे जाने पर कहते हैं कि कोरोना गइल जी। का मास्क लगावे के बा। इसी तरह की स्थिति बाजार के प्राय: सभी प्रतिष्ठानों पर है। कहीं लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। यही नहीं एक भी दुकान पर सैनिटाइजर दुकानदार नहीं रख रहे हैं। बाजार में काफी भीड़ हो रही है। सरकार द्वारा थोड़ी छूट लोगों को राहत देने के लिए दी गई है। लेकिन लोग दूसरे दिन ही लापरवाही शुरू कर दिए। ऐसे में कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है।

chat bot
आपका साथी