सरकार काम में करती है विश्वास : उपेन्द्र

मोहनियां बिहार सरकार प्रचार में कम काम में ज्यादा विश्वास करती है। विधानसभा चुनाव के बाद सरकार ने जनहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे हर तबके को लाभ मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 09:04 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 09:04 PM (IST)
सरकार काम में करती है विश्वास : उपेन्द्र
सरकार काम में करती है विश्वास : उपेन्द्र

मोहनियां: बिहार सरकार प्रचार में कम काम में ज्यादा विश्वास करती है। विधानसभा चुनाव के बाद सरकार ने जनहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे हर तबके को लाभ मिलेगा। युवाओं व महिलाओं पर सरकार का विशेष ध्यान है। शिक्षा व्यवस्था को सु²ढ किया जा रहा है। यह बातें जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को मोहनियां में कही। उन्होंने स्थानीय कैमूर होटल में प्रेस वार्ता के दौरान सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि सरकार की सभी योजनाएं आम लोगों से जुड़ी है। नौजवानों के लिए युवा उद्यमी योजना चलाई गई है। महिला उद्यमी योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। अति पिछड़ा वर्ग, अजा व अजजा के लिए अलग योजना है। रोजगार के लिए युवाओं को 10 लाख रुपए तक का ऋण दिया जा रहा है। जिससे बेरोजगार युवाओं को काफी लाभ होगा। इस पर एक प्रतिशत सूद देना होगा। 50 प्रतिशत सब्सिडी भी मिल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंशा है कि बिहार के युवा रोजगार देने वाला बनें। अन्य योजनाओं के लिए मिलने वाला ऋण सूद रहित है। 50 प्रतिशत राशि लौटानी होगी। वे लोगों से अपील करेंगे कि इस रोजगार के नाम पर ऋण लिया जा रहा है उसे साकार किया जाए। उस पैसे को दूसरे मद में नहीं लगाएं। इससे दोहरा नुकसान होता है। एक तरफ बैंक का खजाना खाली होता है तो दूसरी तरफ ऋण लेने वालों पर कर्ज का बोझ भी बढ़ता है। शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए सरकार काम कर रही है। सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक की नियुक्ति बीपीएससी करेगा। शिक्षक बहाली की प्रक्रिया में भी बदलाव होगा। इसके लिए शिक्षक भर्ती बोर्ड बनाने का निर्णय लिया गया है। सरकार का यह कदम ऐतिहासिक है। प्रेस वार्ता के दौरान जदयू के जिलाध्यक्ष इसरार खान, चन्द्रप्रकाश आर्य, प्रदेश महासचिव डा जंग बहादुर सिंह, प्रदेश सचिव अनिल कुशवाहा, मेजर राम नगीना सिंह, डॉ प्रदीप रंजन, संजय गुप्ता, अनीश सिंह, मीडिया प्रभारी अरविद गुरुदेव, राजकुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, रवि पासवान, महिला सेल की अध्यक्ष ज्ञांती गुप्ता, मनीष तिवारी, कंचन रातो, वीरेंद्र खरवार, सलमान कुरेशी इत्यादि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी