युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान

कैमूर जिले के पहाड़ी प्रखंड अधौरा के खामकला गांव में सोमवार को डिप्रेशन की शिकार एक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 10:55 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jul 2020 06:18 AM (IST)
युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान
युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान

कैमूर: जिले के पहाड़ी प्रखंड अधौरा के खामकला गांव में सोमवार को डिप्रेशन की शिकार एक युवती ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार अधौरा थाना क्षेत्र के खामकला गांव निवासी दशरथ सिंह की पुत्री सुनैना कुमारी की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब रहती थी। इसके चलते वह डिप्रेशन में रहती थी। सोमवार की सुबह करीब चार पांच बजे के आसपास अपने दुपट्टे से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके बाद परिजनों ने काफी देर तक उसके जगने का इंतजार किया। बाद में परिजनों को घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर अधौरा थानाध्यक्ष अमोद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी