सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल, गंभीर भर्ती

जिल के अलग- अलग स्थानों पर सोमवार की देर शाम व मंगलवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:31 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:31 PM (IST)
सड़क दुर्घटनाओं में चार
 घायल, गंभीर भर्ती
सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल, गंभीर भर्ती

कैमूर। जिल के अलग- अलग स्थानों पर सोमवार की देर शाम व मंगलवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव निवासी हीरा सिंह के पुत्र रक्षा सिंह गांव के अवधेश कुमार के साथ मंगलवार की सुबह एक बाइक पर सवार होकर भभुआ- दरौली पथ से रूईया गांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सिकठी गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन से पीछे से टक्कर लगने से बाइक सवार दोनो गिरकर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल रक्षा सिंह का फिलवक्त अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य घायलों में सोनहन थाना के रवन गांव निवासी मनीष चौबे व नगर के वार्ड 14 निवासी कृष्णा कुमार शामिल है।

------

बिजली करंट के स्पर्श से दो जले

जासं भभुआ: अखलासपुर गांव निवासी सगीर धुनिया व सर्फराज अली सोमवार की शाम अपने गांव में चापाकल लगाते समय चापाकल के पाइप से उपर से गुजर रहे बिजली करंट से स्पर्श से जल गए। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी