उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ अनुष्ठान संपन्न

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायतों में लोकआस्था का महापर्व छठ शनिवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। व्रतियों के द्वारा शनिवार की सुबह स्थानीय जलाशय में सुबह चार बजे से ही भगवान भास्कर की उपासना करते हुए पारंपरिक गीतों से भगवान सूर्य के उदय होने की विनती की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Nov 2020 11:05 PM (IST) Updated:Sat, 21 Nov 2020 11:05 PM (IST)
उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ अनुष्ठान संपन्न
उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ अनुष्ठान संपन्न

संवाद सूत्र, चैनपुर: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायतों में लोकआस्था का महापर्व छठ शनिवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। व्रतियों के द्वारा शनिवार की सुबह स्थानीय जलाशय में सुबह चार बजे से ही भगवान भास्कर की उपासना करते हुए पारंपरिक गीतों से भगवान सूर्य के उदय होने की विनती की गई। सुबह 6:15 पर भगवान सूर्यदेव के दर्शन होने के साथ ही छठ व्रतियों के द्वारा उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर चार दिवसीय छठ पूजा अनुष्ठान को संपन्न किया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के सभी तालाबों पर जहां छठ व्रतियों के द्वारा पूजा अर्चना की गई वहीं पुलिस की मौजूदगी के साथ-साथ प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से चिकित्सक टीम भी मौजूद रही। ग्राम हाटा बाजार के हाटा खरिगांवा मुख्य मार्ग में पड़ने वाले पोखरा पर दीनदयाल साह केशरी समाज कल्याण समिति हाटा के द्वारा छठ व्रतियों के लिए भव्य व्यवस्था की गई थी। समिति की ओर से घाट पर गोताखोर रखे गए। इसके साथ ही समिति के सदस्यों के द्वारा छठ घाट के आसपास से छोटे बच्चों को दूर रखा गया। श्रद्धालुओं के लिए टेंट की व्यवस्था छठ व्रती महिला पुरुषों के लिए चेंजिग रूम सहित हर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विधि व्यवस्था बनाई गई थी। इस कार्य में समिति के अध्यक्ष पंकज केशरी, कोषाध्यक्ष दीपक केशरी, सचिव दिनेश केशरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर अंचलाधिकारी पुरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा भी लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाता रहा। जबकि चैनपुर बीडीओ राजेश कुमार एवं थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में लगातार गश्ती की जाती रही।

साफ सफाई की जिम्मेदारी समाजसेवी अनिल कुमार केशरी ने संभाली। इनके द्वारा छठ घाट तक पहुंचने वाले सभी मार्गों की साफ-सफाई पानी का छिड़काव एवं रोशनी का समुचित प्रबंध किया गया। वहीं समाजसेवी दिलीप चौधरी के द्वारा छठ घाट पर मुफ्त चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई एवं पूजा अनुष्ठान के दौरान लगातार मौके पर मौजूद रहकर कोई कमी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा गया। इस तरह प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से छठ पूजा संपन्न हुआ।

chat bot
आपका साथी