पूर्व आइएस विद्या भूषण सिंह की कोरोना से पटना एम्स में मौत

रामगढ़ क्षेत्र के कई लोगों का नैया पार लगाने वाले देवहलियां गांव निवासी पूर्व आइएस पदाधिकारी विद्याभूषण सिंह का निधन हो गया। वे कुछ दिनों से कोरोना पाजिटिव होने के चलते पटना एम्स में भर्ती थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 11:03 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 11:28 PM (IST)
पूर्व आइएस विद्या भूषण सिंह की कोरोना से पटना एम्स में मौत
पूर्व आइएस विद्या भूषण सिंह की कोरोना से पटना एम्स में मौत

संवाद सूत्र, रामगढ़: रामगढ़ क्षेत्र के कई लोगों का नैया पार लगाने वाले देवहलियां गांव निवासी पूर्व आइएस पदाधिकारी विद्याभूषण सिंह का निधन हो गया। वे कुछ दिनों से कोरोना पाजिटिव होने के चलते पटना एम्स में भर्ती थे। जिनका निधन शनिवार की रात नौ बजे के करीब हो गया। क्षेत्र की पहली महिला विधायक डॉ प्रभावती सिंह के पति थे। बिहार में लंबे समय से कई महत्वपूर्ण पदों को भी वे सुशोभित कर चुके थे। एसडीएम से लेकर भूअर्जन विभाग के डायरेक्टर व विभिन्न मंत्रालयों में सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे। अपने सेवाकाल के दौरान क्षेत्र के कई लोगों का उद्धार भी किए। जिसमें यहां का जीबी कॉलेज प्रमुख है। जिसमें शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी के 90 फीसद पोस्ट की बहाली स्वयं किए थे। उनके निधन की खबर सुनते ही देवहलियां सहित इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जो जहां से सुन रहा है वो पटना व देवहलियां पहुंच मातमपूर्सी कर रहा है। बता दें कि देवहलियां निवासी विद्या भूषण सिंह के परिवार के रामबृक्ष सिंह आइजी से सेवानिवृत्त होकर अलविदा कह गए। इन्हीं के परिवार के बिहार प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह हैं। जिनके इकलौते पुत्र की दुर्घटना में कुछ ही दिन पहले मौत हो गई थी। इस हादसे से विद्या भूषण सिंह जादे तनाव में थे। देवहलियां गांव निवासी व उनके परिवार के सदस्य गजेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से काफी तनाव में थे। जिसके कारण उन्हें कोरोना भी हो गया था।

हालांकि जिले में अभी कोरोना का संक्रमण अभी नियंत्रण में है। बावजूद जिला प्रशासन लोगों से लगातार सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है।

chat bot
आपका साथी