कैमूर जिले में फिर खाद की हुई किल्लत, किसान परेशान

जिले के किसानों की समस्या कम नहीं हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 04:15 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 04:47 PM (IST)
कैमूर जिले में फिर खाद की हुई किल्लत, किसान परेशान
कैमूर जिले में फिर खाद की हुई किल्लत, किसान परेशान

कैमूर। जिले के किसानों की समस्या कम नहीं हो रही है। इन समस्याओं में इन दिनों खाद की समस्या सबसे अधिक है। जिले के किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रही है। जैसे ही जिले में खाद आ रही है किसानों की इतनी अधिक भीड़ हो जा रही है कि दो-तीन दिन में खाद खत्म हो जा रही है। इससे किसानों की समस्या जस की तस बनी रह रही है। जिन किसानों को दस-15 बोरा खाद की जरूरत है उन्हें कम खाद मिल रही है। ऐसे में उनका कार्य नहीं हो पा रहा है। फिलहाल जिले में भी इफको गोदाम में खाद खत्म हो गई है। बिस्कोमान गोदाम पर भी खाद खत्म होने को है। अब दुकानों पर जो खाद बची है उसी का सहारा किसानों को है। दुकानों पर भी किसानों की भीड़ देख कर यह लग रहा है कि दुकानों पर भी एक-दो दिन में खाद खत्म हो जाएगी। इसके चलते किसान परेशान हैं। किसान खाद के लिए फिर दुकानों पर लंबी लाइन लगा रहे हैं। इफको व बिस्कोमान केंद्र पर पहुंच कर खाद उपलब्ध होने के बारे में जानकारी ले रहे हैं। लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है।

प्रभारी डीएओ दुर्गा रंजन ने कहा कि जिले के किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। शनिवार को सासाराम में 650 एमटी यूरिया खाद की रैक आ गई है। जिसे रविवार तक कैमूर जिले में उपलब्ध करा दिया जाएगा। 31 अगस्त को आइपीएल की 900 एमटी खाद जिले में उपलब्ध हो जाएगी। खाद आने के बाद तुरंत गोदामों पर खाद उपलब्ध करा दिया जाएगा। अगस्त में आठ हजार एमटी खाद की जरूरत है। लेकिन अभी कैमूर जिले को मात्र 3951 एमटी खाद मिली है। इसमें विभिन्न कंपिनयों की खाद शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी