कैमूर के इच्छुक किसान 31 अक्टूबर तक धान बेचने के लिए करें आनलाइन आवेदन

भभुआ। बिहार में एक नवंबर से किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की सरकारी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसी क्रम में कैमूर जिले धान की खरीदारी भी शुरू होगी। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले के पैक्स व व्यापार मंडल में धान की खरीदारी की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 09:37 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 09:37 PM (IST)
कैमूर के इच्छुक किसान 31 अक्टूबर तक धान बेचने के लिए करें आनलाइन आवेदन
कैमूर के इच्छुक किसान 31 अक्टूबर तक धान बेचने के लिए करें आनलाइन आवेदन

भभुआ। बिहार में एक नवंबर से किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की सरकारी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसी क्रम में कैमूर जिले धान की खरीदारी भी शुरू होगी। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले के पैक्स व व्यापार मंडल में धान की खरीदारी की जाएगी। सभी निबंधित किसानों से धान खरीदारी की जाएगी। 31 अक्टूबर तक कृषि विभाग के पोर्टल पर इसके लिए आवेदन करना होगा। अब तक कैमूर जिले में 8480 आवेदन आए है। केंद्र सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद होगी। धान खरीद में 17 फीसद नमी मान्य है। सरकार के निर्देश के बाद जिले के व्यापार मंडल व पैक्स में धान की खरीदारी की जाएगी। जिले के 151 पैक्स व 11 व्यापार मंडल में धान की खरीदारी होगी। 31 अक्टूबर तक आवेदन करने की अंतिम तिथि तय की गई है। धान बेचने वाले किसानों का डाटा - प्रखंड - कुल आवेदन - रैयत किसान - गैर रैयत किसान - पैक्स के लिए आवेदन - व्यापार मंडल के लिए आवेदन

अधौरा - 313 - 214 - 99 - 311 - 2 भभुआ - 1326 - 756 - 570 - 1279 - 47

भगवानपुर - 384 - 267 - 117 - 358 - 26 चैनपुर - 1003- 532- 471 - 997 - 6

चांद - 381 - 245 - 136 - 378 - 3 दुर्गावती - 701 - 402 - 299 - 695 - 6

कुदरा - 1842 - 1245 - 597 - 1713 - 129 मोहनियां - 765- 332 - 433 - 715 - 50

नुआंव - 559 - 302 - 257 - 497 - 62

रामगढ़ - 510 - 303 - 207 - 498 - 12

रामपुर - 696 - 398 - 298 - 561 - 135 चौपाल में किसानों को दी गई रबी फसल की खेती की जानकारी

प्रखंड में पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद कृषि विभाग द्वारा किसानों को योजनाओं की जानकारी देने का कार्य शुरू कर दिया गया है। किसान चौपाल के माध्यम से किसानों को रबी फसल की खेती की जानकारी दी जा रही है। सोमवार को भरारी कला पंचायत के बसहां गांव में एवं विउरी पंचायत के बिरभानपुर गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। मंगलवार को चांद पंचायत के बघैला गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में शामिल किसानों को कृषि समन्वयक के द्वारा रबी फसल की खेती की जानकारी दी गई। कृषि समन्वयक ने कहा कि गेहूं की बोआई जीरो टिलेज मशीन से करें। एसएमएस राजमोहन ने किसानों को बताया कि गेहूं की खेती करते समय उत्तम क्वालिटी एवं नए किस्म के बीज का उपयोग करें। किसान चौपाल में किसानों से पुआल नहीं जलाने की अपील की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि किसान गेहूं के अलावा तिलहन एवं दलहन की खेती करें। चौपाल में दर्जनों किसानों ने भाग लिया।

27 अक्टूबर को दुल्ही पंचायत के बहुअरा गांव में, 29 अक्टूबर को गोंई पंचायत के औरैया गांव में, 30 अक्टूबर को कुड्डी पंचायत के बरहनी गांव में व एक नंवबर को लोहदन पंचायत के भेलाडीह गांव में, छह नंवबर को पाढी पंचायत के एकौनी गांव में, सात नवंबर को सौखरा पंचायत के हमीरपुर गांव में, आठ नवंबर को शिवरामपुर पंचायत के बरौना गांव में एवं नौ नंवबर को सिरहिरा पंचायत के अलीपुर गांव में किसान चौपाल आयोजित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी