कैमूर में किसान की गोली मारकर हत्या

भभुआ थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव के दक्षिण तरफ सिवाना में रविवार की शाम खेत का पटवन करने गए एक किसान की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 10:49 PM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 10:49 PM (IST)
कैमूर में किसान की गोली मारकर हत्या
कैमूर में किसान की गोली मारकर हत्या

कैमूर। भभुआ थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव के दक्षिण तरफ सिवाना में रविवार की शाम खेत का पटवन करने गए एक किसान की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक सारंगपुर गांव निवासी रमा गोंड का पुत्र छोटू गोंड 35 वर्ष बताया जाता है। घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष रामानंद मंडल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटना स्थल की जांच की। जहां घटना स्थल से दो सौ मीटर दूर गांव के करीब मृतक की बाइक मिली। मिली जानकारी के अनुसार सारंगपुर गांव निवासी रमा गोंड का पुत्र छोटू गोंड रविवार की शाम गांव के दक्षिण सिवाना में स्थित अपने खेत में पटवन करने गया था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। फिलवक्त हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है। क्योंकि जब घटना घटी तब सिवाना में कोई नहीं था। इसके चलते अपराधी कितनी संख्या में थे और कैसे आए यह किसी को पता नहीं चल सका। ग्रामीणों की माने तो घटना स्थल तक बाइक नहीं जा सकती। ऐसे में अपराधियों ने घटना को कैसे अंजाम देकर भाग गए इसको लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चा है। वैसे पुलिस सभी बिदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। मृतक अपने पिता के पांच पुत्रों में सबसे छोटा था। वर्ष 2016 में पंचायत समिति सदस्य व इससे पूर्व मुखिया का चुनाव लड़ चुका था। मृतक के तीन लड़के व एक पुत्री हैं। बता दें कि सारंगपुर गांव जिला मुख्यालय भभुआ नगर से मात्र तीन किमी दूरी पर स्थित है। शाम में हत्या की घटना की सूचना से भभुआ नगर में भी तुरंत पहुंच गई। सभी लोग इस घटना को लेकर आपस में चर्चा करते नजर आए। उधर घटना के बाद सारंगपुर गांव में कोहराम मच गया। परिजन भी रोने लगे। पहुंचने वाले लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे। ग्रामीणों की माने तो मृतक सरल व सीधा था। उसकी किसी से रंजिश भी नहीं थी।

chat bot
आपका साथी