चुनाव आयोग ने कैमूर डीएम को बनाया आइकॉन

कैमूर जिले के निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी को चुनाव आयोग ने कैमूर में चुनाव का आइकॉन बनाया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Oct 2020 05:31 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 05:31 PM (IST)
चुनाव आयोग ने कैमूर डीएम को बनाया आइकॉन
चुनाव आयोग ने कैमूर डीएम को बनाया आइकॉन

संवाद सहयोगी, भभुआ: कैमूर जिले के निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी को चुनाव आयोग ने कैमूर में चुनाव का आइकॉन बनाया है। दरअसल जिस तरह बिहार का प्रवेश कैमूर जिला होते हुए सर्वाधिक प्रवासी मजदूर कैमूर के रास्ते बिहार आए। जिस प्रकार का इंतजाम , स्वागत, सत्कार और जाने की व्यवस्था , चिकित्सकीय और भोजन की सुविधा उन्हें दिन रात लगभग एक महीने दी गई। उसी को देखते हुए आयोग ने आइकॉन बनाया है। उसी प्रकार कैमूर जिले में पदस्थापित बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी अहर्निश उनकी सेवा करते रहे। एक-एक कर कोरोना पीड़ित होते हुए भी उपचार और स्वस्थ होने के बाद पुन: कोरोना मरीज और प्रवासियों के लिए काम करते रहे। वो बेमिसाल था। इस दौरान कैमूर डीएम सहित उनके परिवार के सदस्य भी कोरोना संक्रमित हुए लेकिन ठीक होने के बाद पुन: काम पर डंटे हुए। इन सब को देखते हुए आयोग नजर में रखते हुए आयोग ने आइकॉन बनाया। डीएम के आइकॉन बनाने की सूचना मिलने के बाद कई पदाधिकारियों सहित आम लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी।

chat bot
आपका साथी