धूमधाम से मनाया ईद मिलादुन्नबी, नहीं निकाला गया जुलूस

जिले में शुक्रवार को ईद-ए- मिलादुन्नबी मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:14 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:14 PM (IST)
धूमधाम से मनाया ईद  मिलादुन्नबी, नहीं निकाला गया जुलूस
धूमधाम से मनाया ईद मिलादुन्नबी, नहीं निकाला गया जुलूस

कैमूर। जिले में शुक्रवार को ईद-ए- मिलादुन्नबी मनाया गया। जहां पिछले साल की तरह इस बार कोई जुलूस आदि नहीं निकला। लेकिन नगर के एकता चौक पर एक छोटा सा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार तीसरे महीने यानी रबी-उल- अव्वल की 12 तारीख को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इस दिन को ईद मिलादुन्नबी या फिर मालविद के नाम से जाना जाता है। इस बार ईदमिलादुन्नबी शुक्रवार के दिन मनाया गया। वहीं इस दौरान प्रशासन की ओर से कोरोना तथा चुनाव को लेकर लगे आदर्श आचार संहिता को जुलूस निकालने को कोई परमिशन नहीं दिया गया। इसको लेकर नगर के एकता चौक पर एक छोटा कार्यक्रम हुआ। नगर के एकता चौक पर खजुर, मास्क और गुलाब का फूल लोगों को दिया गया। नगर के सभी मस्जिदों में कुरानखानी और फतेहखानी हुई। इस दौरान लोगों में मिठाईयां भी बांटी गई। सभी मोहल्ला में मस्जिदों में शुक्रवार को जुम्मा की नमाज भी अदा की गई। एकता चौक पर नातखानी और फतेहखानी का कार्यक्रम हुआ। मौके पर कज्म ए मुस्तफा कमेटि की ओर से एकता चौक पर कार्यक्रम किया गया। जानकारी के मुताबिक जिले में आदर्श आचार संहिता तथा कोरोना के गाइंडलाइन को देखते हुए प्रशासन ने जुलूस निकालने की परमिशन नहीं दी। वहीं मुंगेर की घटना को लेकर भी प्रशासन काफी सख्त रहा। इस मौके पर रमजान अंसारी, बिरजू सिंह पटेल, सहवान राइन, इरशाद अहमद खां, गुड्डू, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी