घरों में नमाज अदा कर ईद पर कोरोना के खात्मे की मांगी दुआ

जिले में शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 05:21 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 05:21 PM (IST)
घरों में नमाज अदा कर ईद पर 
कोरोना के खात्मे की मांगी दुआ
घरों में नमाज अदा कर ईद पर कोरोना के खात्मे की मांगी दुआ

कैमूर। जिले में शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाई गई। जिला मुख्यालय भभुआ नगर सहित सभी प्रखंडों में ईद मनाई गई। कोरोना जैसी महामारी से हर ओर छाए संकट और गम से ईद को लेकर जो पूर्व में उत्साह रहता था वो नहीं दिखा। भले ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद मनाया, लेकिन उन्हें इस बात का गम भी था कि ईद को कैसे उत्साह के साथ मनाएं जब देश में कोरोना ने कई लोगों की खुशी छीन ली हो। ऐसे में घर में ही रह कर ईद मनाएं। सुबह होने के बाद सभी लोग अपने घर में ही नमाज अदा कर कोरोना के खात्मे की दुआ किए। मस्जिदों में कमेटी के लोगों ने ही सिर्फ नमाज अदा की। इसके अलावा मस्जिदों में कोई अन्य लोग नहीं गए। घरों के लोग अपने बच्चों व स्वजनों के साथ घर में ही शारीरिक दूरी का अनुपालन कर नमाज अदा किए।

उधर, ईद को लेकर प्रशासन के स्तर से भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह से ही पुलिस नगर सहित विभिन्न प्रखंडों के चौक-चौराहों पर मुस्तैद रही। ताकि कहीं कोई गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं करें। कोरोना के चलते ईद पर्व मनाने वाले लोग अपने-अपने घरों से भी नहीं निकले। लोग अपने घर में अपने स्वजनों के साथ ही ईद पर्व मनाएं। अपने स्वजनों को ईद पर्व की बधाई दी। इसके बाद अपने नाते रिश्तेदारों को वाट्सएप या अन्य माध्यम से ईद की बधाई दिए।

बता दें कि कोरोना के चलते पूर्व में ही सभी धार्मिक स्थान बंद कर दिए गए हैं। ईद पर्व को शांतिपूर्ण व घरों में मनाने के लिए सभी थाना में शांति समिति की बैठक कर लोगों को पहले ही इस बात की जानकारी दे दी गई थी। इसके चलते ईद पर्व पर सभी लोगों ने गाइडलाइन का अनुपालन किया।

chat bot
आपका साथी