जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल

घायलों का सदर अस्पताल में हुआ इलाज दोनों तरफ के लोग थाना पहुंचे संवाद सहयोगी भभुआ स्थानीय थाना क्षेत्र के दुमदुम गांव में दोनों पक्षों में मारपीट में कुल एक दर्जन से अधिक घायल हो गए हैं। जिनका इलाज भभुआ के सदर अस्पताल में हुआ। मामले में दोनों पक्षों के द्वारा थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी जा रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक दुमदुम गांव में नाली गली व रास्ता के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसने पहले पक्ष में भरत राम झूलन धाम पिता भरत राम कलावती देवी पति भरत राम दुलार राम महेंद्र राम मदन राम मनोज राम विनोद राम आदि घायल हुए हैं। पहले पक्ष ने दूसरे पक्ष के दूसरे पक्ष के लाल मुनी देवी पति विदेशी राम रामरती कुमार पति स्व. सरवन राम प्रकाश कुमार पिता भोलाराम विजय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:50 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:13 AM (IST)
जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल
जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल

स्थानीय थाना क्षेत्र के दुमदुम गांव में दो पक्षों में बीच भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिनका इलाज भभुआ सदर अस्पताल में हुआ। दोनों तरफ के घायल थाना पहुंच कर आवेदन दिए। मिली जानकारी के मुताबिक दुमदुम गांव में नाली गली व रास्ता के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें पहले पक्ष के भरत राम, झूलन राम पिता भरत राम, कलावती देवी पति भरत राम, दुलार राम, महेंद्र राम, मदन राम, मनोज राम, विनोद राम आदि घायल हुए हैं। पहले पक्ष ने दूसरे पक्ष के लाल मुनी देवी पति विदेशी राम, रामरती कुमार पति स्व. सरवन राम, प्रकाश कुमार पिता भोलाराम, विजय कुमार पिता सरवन राम, मीना देवी पति बमभोला राम, कृष्णा राम पिता मुन्ना राम आदि ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष वालों ने पहले पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जानकारी होने पर पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ज्ञात हो कि पूर्व में भी जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जहां शनिवार को भूमि निष्पादन शिविर के दौरान सीओ ने मामला को समझाने का कोशिश किया था। लेकिन शुक्रवार की सुबह ही दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें उक्त सभी लोग घायल हो गए।

chat bot
आपका साथी