रामगढ़ में वाहन स्टैंड नहीं होने से ब्लाक परिसर में खड़े होते हैं वाहन

रामगढ ़ रामगढ़ में दो दशक से वाहन स्टैंड बनाने की कवायद अब तक पूरी नहीं हो सकी। लिहाजा सभी वाहनों का पड़ाव ब्लाक परिसर बन कर रह गया है। बाजार की मुख्य सड़क पर खड़ा हो रहे वाहनों को अब तक गंतव्य स्थान हासिल नहीं हो सका।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 09:41 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 09:41 PM (IST)
रामगढ़ में वाहन स्टैंड नहीं होने से ब्लाक परिसर में खड़े होते हैं वाहन
रामगढ़ में वाहन स्टैंड नहीं होने से ब्लाक परिसर में खड़े होते हैं वाहन

रामगढ ़: रामगढ़ में दो दशक से वाहन स्टैंड बनाने की कवायद अब तक पूरी नहीं हो सकी। लिहाजा सभी वाहनों का पड़ाव ब्लाक परिसर बन कर रह गया है। बाजार की मुख्य सड़क पर खड़ा हो रहे वाहनों को अब तक गंतव्य स्थान हासिल नहीं हो सका। मोटर बस व छोटी बड़ी सभी गाड़ियों के लिए सड़क ही स्टैंड के रुप में बना हुआ है। कोई कर व टैक्स देते भी नहीं ऊपर से यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं। मोहनियां से रामगढ़ का पूर्व में 15 रुपया किराया निर्धारित था। अब प्रति सवारी 20 रुपया लिया जाता है। जबकि रामगढ़ से बनारस का किराया प्रति यात्री पूर्व में 80 रुपया लिया जाता था। वर्तमान समय में यहां का किराया 180 रुपये प्रति यात्री वाहन मालिक व चालक वसूलते हैं। यहां दोगुना से भी अधिक किराया में इजाफा हुआ है। यात्री परेशान हो रहे हैं। प्रतिदिन उनकी जेब ढ़ीली हो रही है। किराया में बिना जिला परिवहन विभाग के गाइडलाइन के वृद्धि भी कर दी जा रही है। लेकिन यात्रियों को कोई सुविधा भी नहीं दी जा रही है। खटारा बस व क्रुजर गाड़ी से यात्रियों को ले आते हैं और ले जाते हैं। किसी गाड़ी में स्वास्थ्य उपचार से संबंधित या अग्निशमन यंत्र भी नहीं रखा जाता है। कुछ गाड़ियां तो बगैर फिटनेस के चलती हैं। वाहन स्टैंड नहीं होने से बस मुख्य सड़क पर ही खड़ा होती है। जबकि सरकारी जमीन भी ब्लाक परिसर से लेकर कृषि फार्म के पास पड़ी हुई है। लेकिन सीओ के द्वारा इस दिशा में कोई पहल नहीं होने से वाहन स्टैंड को मुकाम नहीं मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी