कैमूर में यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे चालक

जिले की सड़कों पर यातायात नियमों का अनुपालन कराने के लिए परिवहन विभाग व पुलिस के द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:25 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:25 PM (IST)
कैमूर में यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे चालक
कैमूर में यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे चालक

कैमूर। जिले की सड़कों पर यातायात नियमों का अनुपालन कराने के लिए परिवहन विभाग व पुलिस के द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। ताकि लोग यातायात नियमों का अनुपालन कर सुरक्षित रह सके। लेकिन लोग पूरी तरह लापरवाही दिख रहे हैं। सड़कों पर चलने वाले वाहनों में कोई वाहन हो उसके चालक द्वारा यातायात नियमों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि सड़क पर प्रतिदिन जाम लग रहा है। भभुआ नगर की ही बात करें तो यहां यातायात व्यवस्था ट्रैफिक पुलिस के रहने पर भी भगवान भरोसे है। ट्रैफिक पुलिस के सामने सड़क पर वाहन खड़ा किए जा रहे हैं लेकिन उनके चालकों को ऐसा नहीं करने के लिए रोका नहीं जा रहा है। नगर के मुख्य चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति के बाद भी यातायात नियमों का उल्लंघन हो रहा है। एकता चौक से लेकर सिनेमा हाल तक सड़क पर वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। सब्जी मंडी रोड के सामने सड़क पर वाहन और ठेला दोनों लगाया जा रहा है। जो जगह बच रही है उसमें बाइक खड़ा की जा रही है। इसके चलते लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जा रहा है। सबसे गंभीर सवाल यह है कि कभी-कभी वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सीट बेल्ट, हेलमेट, कागजात आदि की जांच की जा रही है। लेकिन इस दौरान जांच की जानकारी होते ही अधिसंख्य वाहन चालक रास्ता बदल कर निकल जा रहे हैं। इससे नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। वहीं वाहन चालक कोरोना से बचाव को लेकर जारी गाइडलाइन का अनुपालन भी नहीं कर रहे। एक बाइक पर तीन लोग या चार या तीन पहिया में 50 प्रतिशत से अधिक सवारियों को बैठाया जा रहा है। इससे कोरोना संक्रमण के बढ़ने का खतरा है।

डीटीओ रामाबाबू ने बताया कि लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। नगर की सड़कों पर भी अभियान चला कर वाहनों की जांच शीघ्र शुरू होगी।

chat bot
आपका साथी