अस्पताल से दूसरे दिन भी इलाज कराए बिना लौटे मरीज

जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहने से मरीजों को क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Nov 2018 04:43 PM (IST) Updated:Thu, 22 Nov 2018 04:43 PM (IST)
अस्पताल से दूसरे दिन भी इलाज कराए बिना लौटे मरीज
अस्पताल से दूसरे दिन भी इलाज कराए बिना लौटे मरीज

जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहने से मरीजों को काफी परेशानी हुई। गुरुवार को भी मरीज बिना इलाज कराए वापस लौट गए। जिले के कई गांवों से जानकारी के अभाव में मरीज इलाज के लिए आए थे। लेकिन सदर अस्पताल में आने के बाद उन्हें चिकित्सकों की हड़ताल की जानकारी हुई तो उनके चेहरे पर निराशा दिखी। वहीं सदर अस्पताल में चिकित्सकों की हड़ताल से निजी अस्पतालों में खूब भीड़ देखने को मिल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ चिकित्सकों का नगर में निजी अस्पताल भी चलता है। जो सदर अस्पताल में ड्यूटी के बाद अपने निजी अस्पतालों में मरीजों का इलाज करते हैं। गुरुवार को इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल के ओपीडी में करीब एक हजार मरीज आए, लेकिन ओपीडी के बंद होने से मरीजों का इलाज नहीं हो पाया। जिसके चलते कई मरीज निजी अस्पतालों में जा कर अपना इलाज कराए। बता दें कि आरा के डीएम के द्वारा चिकित्सक के साथ बदसलूकी के विरोध में बुधवार से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक हड़ताल पर रहते हुए सभी चिकित्सा कार्य को ठप कर दिए। गुरुवार को दूसरे दिन भी चिकित्सकों की हड़ताल से अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई।

chat bot
आपका साथी