रक्षा मंत्री के सभा स्थल का डीएम व एसपी ने लिया जायजा

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन 21 अक्टूबर को भगवानपुर के हाई स्कूल के मैदान में 330 बजे होने वाला है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:53 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:53 PM (IST)
रक्षा मंत्री के सभा स्थल का डीएम 
व एसपी ने लिया जायजा
रक्षा मंत्री के सभा स्थल का डीएम व एसपी ने लिया जायजा

कैमूर। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन 21 अक्टूबर को भगवानपुर के हाई स्कूल के मैदान में 3:30 बजे होने वाला है। जिसको लेकर डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी व एसपी दिलनवाज अहमद, एसडीएम जन्मेजय शुक्ला व एसडीपीओ सुनीता कुमारी के अलावा जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी मंगलवार को हाई स्कूल मैदान पहुंच कर रक्षा मंत्री के सभा स्थल का जायजा लिए।

डीएम व एसपी ने विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिसमें डीएम ने कहा कि हाई स्कूल मैदान के उत्तर दिशा में रक्षा मंत्री का मंच रहेगा व दक्षिण दिशा में हेलीपैड बनाया जाएगा। रक्षा मंत्री के आगमन के पूर्व सुरक्षा की विशेष एजेंसियां जांच करेगी। साथ ही एसपी दिलनवाज अहमद ने कहा कि रक्षा मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चुस्त रहेगी। आगमन से एक घंटा पूर्व भगवानपुर भभुआ सड़क, भगवानपुर जैदपुर सड़क, भगवानपुर मुंडेश्वरी सड़क पर आवागमन एक किलोमीटर पहले ही रोक दिया जाएगा।

बताया जाता है कि रक्षा मंत्री के 3:30 के आगमन के पश्चात 4:15 पर हेलीकॉप्टर उड़ जाएगा। डीएम व एसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में कहीं किसी तरह की कमी नहीं रह जाएगी। मौके पर भगवानपुर सीओ विनोद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन के अलावा पार्टी के मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी