40 डिग्री तक पहुंचा जिले का तापमान

कैमूर। जिले में गर्मी भी अब खूब कहर ढा रही है। सुबह के नौ बजते ही कड़ाके की धूप व लू स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 11:30 PM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 11:30 PM (IST)
40 डिग्री तक पहुंचा जिले का तापमान
40 डिग्री तक पहुंचा जिले का तापमान

कैमूर। जिले में गर्मी भी अब खूब कहर ढा रही है। सुबह के नौ बजते ही कड़ाके की धूप व लू से लोग बेहाल हो जा रहें हैं। लोग नौ बजे से पूर्व ही अपने घरों का सभी कार्य कर ले रहे हैं। उसके बाद अपने घरों में ही बैठ कर पूरे दिन कूलर व पंखे की हवा से गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान यदि बिजली कट गई, तो लोगों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि इन दिनों बिजली की आपूर्ति में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन बुधवार की दोपहर नगर के कई वार्डों में बिजली कटी रही। इसके चलते लोगों को गर्मी से काफी परेशानी हुई। दोपहर के समय जिले में तापमान लगभग 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। तब आसमान से आग की तरह धूप निकल रही है। कड़ाके की धूप के चलते धरती पूरी तरह तप जा रही है। इसके चलते देर रात तक लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि गर्मी व तीखी धूप के चलते लोगों के घर में रहने से दोपहर के समय बाजार में लोगों की काफी कम भीड़ हो रही है। इसके चलते कोरोना संक्रमण की रोकथाम में काफी मदद मिलने की उम्मीद है। बाजार में दोपहर के समय कुछ लोग मौसमी फल जैसे खरबूज, तरबूज, ककड़ी, खीरा आदि खरीदने के लिए ही जा रहे हैं। फल खरीद कर लोग सीधे अपने घर वापस आ जा रहे हैं। इसके चलते बाजार में भी दोपहर के समय भीड़ नहीं हो रही। दुकानदार भी निर्धारित दिन के अनुसार अपनी- अपनी दुकान खोल कर ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन दोपहर के समय दुकानों पर भी ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। लगभग तीन बजे के बाद बाजार में खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। जो लगभग पांच बजे तक खरीदारी कर अपने अपने घर वापस चले जा रहे हैं। इसके बाद छह बजे निर्धारित समय पर सभी दुकानें बंद हो जा रही है।

chat bot
आपका साथी