ईद पर्व पर प्रवासियों को मिला स्वादिष्ट भोजन

ईद पर प्रवासियों को क्वारंटाइन सेंटर में स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया गया। जिसमें छोला-पूड़ी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 03:55 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 03:55 PM (IST)
ईद पर्व पर प्रवासियों को मिला स्वादिष्ट भोजन
ईद पर्व पर प्रवासियों को मिला स्वादिष्ट भोजन

ईद पर प्रवासियों को क्वारंटाइन सेंटर में स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया गया। जिसमें छोला-पूड़ी, खीर, बिरयानी, पुलाव के अलावा मिष्ठान भी शामिल किया गया। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर प्रवासियों को मिलने वाले भोजन व नाश्ता की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए पदाधिकारी पूरी तरह से तत्पर हैं। इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी प्रभात कुमार झा ने बताया कि क्वारंटाइन सेंटरों पर फिजिकल डिस्टेंसिग का पालन कराते हुए सभी प्रवासियों को भोजन व नाश्ता दिया जा रहा है। साथ ही कमरों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन अधिकारियों की टीम द्वारा इसका निरीक्षण भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रवासियों को बेहतर खाना उपलब्ध कराने के लिए कमेटी का गठन भी किया गया है।

chat bot
आपका साथी