नुआंव प्रखंड के 118 बूथों पर 76203 मतदाता करेंगे मतदान

संवाद सूत्र नुआंव प्रखंड में दस पंचायतें हैं। जिसमें 118 प्रखंड में दस पंचायतें हैं। जिसमें 118 बूथ बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 05:42 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 05:05 AM (IST)
नुआंव प्रखंड के 118 बूथों पर 76203 मतदाता करेंगे मतदान
नुआंव प्रखंड के 118 बूथों पर 76203 मतदाता करेंगे मतदान

संवाद सूत्र, नुआंव: प्रखंड में दस पंचायतें हैं। जिसमें 118 बूथ बनाया गया है। इन बूथों पर विधानसभा चुनाव में 76203 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें 40287 पुरुष व 35916 महिलाएं व दो अन्य मतदाता हैं। 118 मतदान केंद्रों में 80 मूल मतदान केंद्र और 38 सहायक मतदान केंद्र हैं। प्रखंड क्षेत्र में तीन आदर्श मतदान केंद्र बनाया जाएगा। जिसमें जायसवाल टेन प्लस टू हाई स्कूल नुआंव, गुड़िया टेन प्लस टू हाई स्कूल और राजकृत मध्य विद्यालय एवंती शामिल हैं। 118 मतदान केंद्रों के लिए 65 भवन का चयन किया गया हैं, जिसमें 54 विद्यालय के भवन है व जबकि 18 अन्य पंचायत सरकार भवन, सामुदायिक भवन,पैक्स गोदाम हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी रमन कुमार सिन्हा ने बताया कि जिला द्वारा मांग के अनुसार वेबकास्टिग के लिए 20 बूथों पर व्यवस्था की जा रही है। 25 महिला बूथों का चयन किया गया है। इस केंद्र पर केवल महिला ही कर्मी रहेगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा इसकी अंतिम स्वीकृति दी जाएगी। वहीं रामगढ़ विधानसभा के निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नुआंव प्रखंड के कई ऐसे मतदान केंद्र हैं जो उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती से सटे हुए हैं। इन मतदान केंद्रों में तियरा,अखिनी ,कारीराम, जजपुरा, बद्दडी व पजराव है। इन मतदान केंद्रों पर मतदान के दिन प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

chat bot
आपका साथी