मुख्यालय को उपलब्ध कराई गई बाहर से आए 4820 लोगों की सूची

लॉकडाउन के दौरान जिले में विभिन्न प्रदेशों से आए लोगों को खाद्य आपूर्ति विभाग निशुल्क खाद्यान्न

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 03:19 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 03:19 PM (IST)
मुख्यालय को उपलब्ध कराई गई बाहर से आए 4820 लोगों की सूची
मुख्यालय को उपलब्ध कराई गई बाहर से आए 4820 लोगों की सूची

लॉकडाउन के दौरान जिले में विभिन्न प्रदेशों से आए लोगों को खाद्य आपूर्ति विभाग निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराएगा। इसको लेकर बाहर से आए लोगों की संख्या की समीक्षा खाद्य आपूर्ति निर्देशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग से की। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ जन्मेजय शुक्ला ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जिले में बाहर से आने वाले लोगों की खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए सूची बनाई जा रही है। इसकी जानकारी राज्य मुख्यालय को उपलब्ध करानी है। इसको लेकर खाद्य आपूर्ति निदेशक ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से जानकारी प्राप्त की। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि कैमूर जिले में देश के विभिन्न प्रांतों व शहरों से लगभग 11000 लोगों के आने की बात सामने आई है। जिसमें से 4820 लोगों की सूची बना कर राज्य मुख्यालय को सूचना दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि बाहर से आए जिन लोगों का राशन कार्ड में नाम नहीं होगा वैसे सभी लोगों को खाद्य आपूर्ति विभाग निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराएगा। जिले में ऐसे लोगों को चिहृति कर उनका भौतिक सत्यापन किया जा रहा है तथा आधार कार्ड से जोड़ने की भी प्रक्रिया चल रही है। ताकि उन्हें सरकार की मंशा के अनुरूप खाद्यान्न उपलब्ध हो सके। वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात झा भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी