दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में नौ लोग गिरफ्तार

प्रखंड के सबार थाना क्षेत्र के भितरीबांध गांव में रविवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 05:40 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 05:40 PM (IST)
दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में नौ लोग गिरफ्तार
दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में नौ लोग गिरफ्तार

प्रखंड के सबार थाना क्षेत्र के भितरीबांध गांव में रविवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें पहले पक्ष के हृदया राम, बबलू राम, दुलारचंद राम, परशुराम राम, सुरेंद्र राम व दूसरे पक्ष के पुष्पेंद्र उर्फ गुड्डू, रंजन पांडेय, हनुमान सिंह व विनोद सिंह शामिल हैं। बता दें कि भितरीबांध गांव में दोनों पक्ष में शादी समारोह के दौरान मारपीट शुरू हुआ। जिसमें दोनों पक्ष से जमकर पत्थरबाजी हुई। जिसमें एक दर्जन लोगों को चोटें आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी स्थिति नियंत्रण में करने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पत्थरबाजी में एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। इसके बाद सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ अजय प्रसाद ने गांव में लोगों के साथ बैठक की। इस मामले में दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमें पहले पक्ष की तरफ से बबलू राम ने 13 लोगों पर तो दूसरे पक्ष के पुष्पेंद्र सिंह ने 11 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में पूर्व से यज्ञ के स्थान व मछली मारने को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की देर शाम गांव में किसी व्यक्ति के यहां बारात आई थी। जहां दूसरे पक्ष का कोई व्यक्ति चला गया और नशा में बकझक करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में बकझक हुई। बीच-बचाव करने पर दोनों पक्ष के लोग शनिवार की शाम शांत हो गए। लेकिन रविवार की सुबह इसी बात को लेकर पुन: मारपीट हो गई। इसके बाद जमकर पत्थरबाजी हुई।

chat bot
आपका साथी