बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का मना स्थापना दिवस

जासं भभुआ नगर में स्थित जिला संघ के सभागार में मंगलवार को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता अमरनाथ पांडेय व संचालन रामा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 04:50 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 04:50 PM (IST)
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का मना स्थापना दिवस
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का मना स्थापना दिवस

नगर में स्थित जिला संघ के सभागार में मंगलवार को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर एक संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता अमरनाथ पांडेय व संचालन रामाशीष सिंह ने किया। वक्ताओं ने कहा कि 21 जनवरी 1925 को जमाल रोड पटना में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की स्थापना की गई थी। यह बिहार राज्य का शिक्षक संगठन है जो अपने स्थापना काल से ही शिक्षकों के हक व अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रहा है। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में ही निजी प्रबंधन के हाथों से उच्च विद्यालयों को मुक्त करा कर दो अक्टूबर 1980 को बिहार के सभी विद्यालय राजकीयकृत विद्यालय के रूप में बदले थे। आज संघ के सामने दूसरी चुनौती नियोजित शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा के आलोक में माध्यमिक शिक्षकों के लिए एल-7 एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए एल-8 मूल प्रवेश वेतन दिलाना है। आज शिक्षक निराश है। ऐसी परिस्थिति में शिक्षा में गुणात्मक विकास की बात करना बेमानी है। यदि सरकार शिक्षा में विकास की करना चाहती है तो उसे शिक्षकों को उचित वेतनमान एवं सम्मान देना होगा। तभी शिक्षक संघर्ष छोड़ कक्षा में पढ़ाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में प्रमंडलीय अध्यक्ष बद्री नारायण सिंह, पंकज कुमार सिंह, रामाश्रय सिंह, विजय पाल, विनोद पांडेय, मनोज कुमार, अशोक कुमार, भूपेंद्र शुक्ला, विजय विश्वकर्मा, ब्रजेश कुमार सिंह, पंकज तिवारी, संतोष मिश्रा, अरविद कुमार सहित काफी संख्या में शिक्षक शामिल थे।

chat bot
आपका साथी