दुर्घटना को दावत दे रहा दुर्गावती नहर पर बना पुल

स्थानीय प्रखंड के तुलसीपुर गांव के समीप दुर्गावती मुख्य नहर का जर्जर पुल कभी भी बड़े हादसे का गवाह बन सकता है। इस पथ पर 24 घंटे छोटे बड़े वाहनों का परिचालन होता है। पुल के दोनों तरफ बना साइड वाल कब का ध्वस्त हो चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:53 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 09:53 PM (IST)
दुर्घटना को दावत दे रहा दुर्गावती नहर पर बना पुल
दुर्घटना को दावत दे रहा दुर्गावती नहर पर बना पुल

स्थानीय प्रखंड के तुलसीपुर गांव के समीप दुर्गावती मुख्य नहर का जर्जर पुल कभी भी बड़े हादसे का गवाह बन सकता है। इस पथ पर 24 घंटे छोटे बड़े वाहनों का परिचालन होता है। पुल के दोनों तरफ बना साइड वाल कब का ध्वस्त हो चुका है। जिससे वाहन कब नहर में गिर जाएंगे कहना मुश्किल है। कई बार दो पहिया वाहन इस पुल से नीचे गिरे हैं। जिससे बाइक सवार घायल हुए हैं। जर्जर पुल के बीच में दरारें पड़ी है। भारी वाहनों के दबाव में यह कभी भी ध्वस्त हो सकता है। जिसे सोचकर वाहन चालकों में बराबर भय बना रहता है।

मोहनियां-रामगढ़ पथ से सियापोखर गांव तक जाने वाले दुर्गावती मुख्य नहर पथ दो दर्जन से अधिक गांवों को मुख्यालय से जोड़ता है। जिसमें मोहनियां प्रखंड के अलावा रामगढ़ प्रखंड के भी आधा दर्जन से अधिक गांव शामिल हैं।मोहनियां प्रखंड के सियापोखर , जिगिना, डूमरपोखर, तुलसीपुर, आलाडाही, हसनपुरा,बम्हौर, रजियाबांध गांव के लोगों का आवागमन इसी सड़क से होता है। सियापोखर गांव के समीप दुर्गावती नदी में बने पुल को पार करके लोग रामगढ़ प्रखंड की सीमा में प्रवेश करते हैं। करीब पांच किलोमीटर दूरी तय करने के बाद उत्तर प्रदेश की सीमा प्रारंभ हो जाती है।अभी जीटी रोड-जिगना पथ पानी में डूबा हुआ है। जिसके कारण इसी पथ से लोग मोहनियां पहुंचते हैं। तुलसीपुर गांव तक दुर्गावती मुख्य नहर के दक्षिणी तट पर पीसीसी सड़क बनी है।यहीं एक पुल बना है।जो दोनों तटों को जोड़ता है।यह पुल तीन दशक पहले बना था। पुल को पार कर उत्तरी तट पर बनी सड़क से वाहन सियापोखर गांव तक जाते हैं। जर्जर पुल में जगह-जगह पुल के ऊपर दरारें पड़ गई हैं। जो दुर्घटना को दावत दे रही हैं। समय रहते अगर नहीं दिया गया तो यह पुल कभी भी ध्वस्त हो सकता है। इस पथ से पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों का भी आना जाना होता है।लेकिन किसी का भी जर्जर पुल की तरफ ध्यान नहीं जाना आश्चर्य की बात है। अकोढ़ी मेला पंचायत के मुखिया लल्लन पासी ने बताया की दुर्गावती मुख्य नहर पथ में तुलसीपुर गांव के समीप तीन दशक से भी अधिक समय का बना पुल काफी जर्जर हो चुका है। यह कभी भी ध्वस्त हो चुका है।इसकी जानकारी मौखिक रूप से पदाधिकारियों को दी गई है। ग्रामीण बार बार इसकी शिकायत करते हैं।

chat bot
आपका साथी