महाशिवरात्रि पर चले लंगर में प्रसाद पाने को उमड़ी भीड़

संवाद सहयोगी मोहनियां महाशिवरात्रि के मौके पर शुक्रवार को मुंडेश्वरी गेट के दक्षिण शिव शक्ति संघ मोहनियां द्वारा चलाए गए लंगर में प्रसाद पाने को भारी भीड़ उमड़ी।सूर्यास्त तक चले लंगर में लोग कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। संघ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 05:35 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 05:35 PM (IST)
महाशिवरात्रि पर चले लंगर में प्रसाद पाने को उमड़ी भीड़
महाशिवरात्रि पर चले लंगर में प्रसाद पाने को उमड़ी भीड़

महाशिवरात्रि के मौके पर शुक्रवार को मुंडेश्वरी गेट के दक्षिण शिव शक्ति संघ मोहनियां द्वारा चलाए गए लंगर में प्रसाद पाने को भारी भीड़ उमड़ी। सूर्यास्त तक चले लंगर में लोग कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। संघ के सदस्य सेवा भाव से काउंटर पर आने वाले हर व्यक्ति को प्रसाद दे रहे थे। अध्यक्ष नागेन्द्र तिवारी ने बताया कि हर वर्ष महाशिवरात्रि के दिन मुंडेश्वरी गेट के दक्षिण लंगर का आयोजन होता है।जिसमें हजारों लोग कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। महाशिवरात्रि को नगर में जश्न का माहौल रहता है। लोग भगवान भोलेनाथ की भक्ति में रंग में रंग जाते हैं। चहुंओर हर हर महादेव का जयघोष हो रहा था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्येंद्र तिवारी, प्रत्यूष आशीष उर्फ सानू, अमित केसरी इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी