2242 की जांच में नहीं मिला कोई कोरोना पाजिटिव, चार हुए स्वस्थ

भभुआ जिले में कोरोना का संक्रमण अब काफी कम हो गया है। अब जिले में किसी दिन एक भी पाजिटिव मरीज नहीं मिल रहा। जिस दिन मरीज मिल भी रहे हैं तो उनकी संख्या काफी कम रह रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 04:47 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 04:47 PM (IST)
2242 की जांच में नहीं मिला कोई कोरोना पाजिटिव, चार हुए स्वस्थ
2242 की जांच में नहीं मिला कोई कोरोना पाजिटिव, चार हुए स्वस्थ

भभुआ: जिले में कोरोना का संक्रमण अब काफी कम हो गया है। अब जिले में किसी दिन एक भी पाजिटिव मरीज नहीं मिल रहा। जिस दिन मरीज मिल भी रहे हैं तो उनकी संख्या काफी कम रह रही है। जिले में 24 घंटा के अंदर किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। इससे मरने वालों की संख्या 78 है। जबकि जिले में 2242 लोगों की जांच में कोई कोरोना पाजिटिव मरीज नहीं मिला है। वहीं 24 घंटे के अंदर चार मरीज स्वस्थ हुए हैं।

जिले में कुल कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 4309 है। जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 4252 है। जिले में रिकवरी की दर 98.68 प्रतिशत है। अब तक 685105 लोगों का सैंपल लेकर जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुदरा में 2, नुआंव में 1 व एक अन्य जिले का एक्टिव मरीज है। इसके अलावा जिले के अन्य प्रखंडों में अब एक भी एक्टिव मरीज नहीं है। जिले के अधौरा प्रखंड में 28, भभुआ में 375, भगवानपुर में 228, चैनपुर में 225, चांद में 149, दुर्गावती में 213, कुदरा में 395, मोहनियां में 312, नुआंव 166, रामगढ़ में 410 व रामपुर में 110 लोगों की जांच हुई। वहीं कैमूर जिले में अब तक कुल 221166 लोगों को वैक्सीन लगाया गया है। अब तक कैमूर जिले के सभी प्रखंडों में कुल 220906 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें अधौरा में 4023, भभुआ 40692, भगवानपुर में 13333, चैनपुर में 18583, चांद में 19780, दुर्गावती में 18211, कुदरा में 26169, मोहनियां में 27422, नुआंव में 15934, रामगढ़ में 20256, रामपुर में 12217 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी