समाहरणालय में कोरोना ने दी दस्तक, कई विभागों के कर्मचारी हुए संक्रमित

कैमूर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार समाहरणालय परिसर में विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मी व पदाधिकारी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:29 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:29 PM (IST)
समाहरणालय में कोरोना ने दी दस्तक, कई विभागों के कर्मचारी हुए संक्रमित
समाहरणालय में कोरोना ने दी दस्तक, कई विभागों के कर्मचारी हुए संक्रमित

कैमूर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार समाहरणालय परिसर में विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मी व पदाधिकारी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जिससे कार्यालयों में काम करने वाले कर्मियों में सावधानी बरतते हुए काम करते देखा जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि कार्यालय में कामकाज के दौरान मास्क व हाथों की सुरक्षा के लिए लगातार सैनिटाइजर का उपयोग किया जा रहा है। ताकि किसी के संपर्क में आने के बाद भी संक्रमण से बचा जा सके। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन समाहरणालय के कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई थी। जिसमें निर्वाचन, पंचायत, नजारत, गोपनीय के कई कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि एक पदाधिकारी के भी पॉजिटिव होने की बात बताई जा रही है। पॉजिटिव हुए सभी कर्मियों व पदाधिकारी स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में अपने अपने घरों में होम आइसोलेट हैं। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से आम लोगों को लगातार सावधानी बरतने के लिए जागरूक करने का काम कर रहा है। कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन के अनुपालन के लिए हर हाल में सभी से कहा जा रहा है बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकले। घर से बाहर उन्हीं परिस्थितियों में निकले जब कोई बहुत महत्वपूर्ण कार्य हो। इसके अलावा भीड़ वाले स्थान पर जाने से बचें। कोरोना से बचाव के लिए सभी तरह की सावधानी बरतनी होगी। कई आइसोलेशन सेंटर को भी जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी