रामगढ़ में तीन दलों पर आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी

बिहार विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही पुलिस प्रशासन का तेवर बदल गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:40 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 04:40 PM (IST)
रामगढ़ में तीन दलों पर आचार 
संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी
रामगढ़ में तीन दलों पर आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी

कैमूर। बिहार विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही पुलिस प्रशासन का तेवर बदल गया है। कैमूर में प्रथम चरण में 28 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रशासन सख्ती बरतने लगा है। इसी सिलसिले रविवार को सरकारी भवनों व विद्युत पोल पर लगे भाजपा, व राजद तथा बसपा पार्टी के झंडा बैनर को जब्त किया गया तथा इन पार्टियों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 24 घंटे में ही पहली आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी थाने में दर्ज हुई है। यह जानकारी थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने दी।

बता दें कि कैमूर जिले में अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन द्वारा चारों विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक व सरकारी योजनाओं के पोस्टर बैनर आदि हटाए जा रहे हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन की तरफ से चुनाव आयोग की घोषणा के 24 घंटा के अंदर सभी पोस्टर व बैनर को हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अब भी कई जगहों पर प्रशासन के इस आदेश का अनुपालन नहीं हो रहा।

chat bot
आपका साथी