हार्वेस्टर से धान की कटाई कराने पर रोक लगाने की निदा

जासं भभुआ नगर में जय जनता पार्टी व सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 04:47 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 04:47 PM (IST)
हार्वेस्टर से धान की कटाई कराने पर रोक लगाने की निदा
हार्वेस्टर से धान की कटाई कराने पर रोक लगाने की निदा

नगर में जय जनता पार्टी व सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिशुपाल ने की। बैठक में प्रशासन द्वारा हार्वेस्टर से धान की कटाई कराने पर रोक लगाने के आदेश की निदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि किसानों के खेत में हार्वेस्टर नहीं चलेगा तो धान कैसे कटेगा। इस क्षेत्र में मजदूरों का बहुत बड़ा अभाव है। इससे किसानों को काफी नुकसान होगा। सरकार वायु प्रदूषण के लिए किसानों के पुआल को जिम्मेदार समझती है। जबकि प्रदूषण बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां फैला रही हैं। जिनको सरकार का संरक्षण प्राप्त है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अब जिले के सामाजिक कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे और जनआंदोलन करेंगे। बैठक में रामदुलार सिंह, पशुपतिनाथ सिंह, राम एकबाल राम, महेंद्र सिंह, त्रियोगी नारायण सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी