भगवानपुर व चांद प्रखंड में सामुदायिक रसोई शुरू, अधिकारियों ने लिया जायजा

कोरोना महामारी के दौर में गरीब असहाय व निराश्रितों को दोनों वक्त का भोजन उपलब्ध कराने के लिए सरकार के निर्देश के आलोक में भगवानपुर व चांद प्रखंड में सामुदायिक रसोई की शुरुआत कर दी गई। भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय में सामुदायिक रसोई की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार झा एवं सदर एसडीओ जन्मेजय शुक्ला पहुंचे तथा रसोई से संबंधित स्थानीय पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 05:17 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 05:39 PM (IST)
भगवानपुर व चांद प्रखंड में सामुदायिक  रसोई शुरू, अधिकारियों ने लिया जायजा
भगवानपुर व चांद प्रखंड में सामुदायिक रसोई शुरू, अधिकारियों ने लिया जायजा

कैमूर। कोरोना महामारी के दौर में गरीब, असहाय व निराश्रितों को दोनों वक्त का भोजन उपलब्ध कराने के लिए सरकार के निर्देश के आलोक में भगवानपुर व चांद प्रखंड में सामुदायिक रसोई की शुरुआत कर दी गई। भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय में सामुदायिक रसोई की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार झा एवं सदर एसडीओ जन्मेजय शुक्ला पहुंचे तथा रसोई से संबंधित स्थानीय पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। सामुदायिक रसोई केंद्र के तैयारियों का जायजा लेने के दौरान मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार मंगलवार की शाम में कन्या मध्य विद्यालय में सामुदायिक रसोई की सुविधा शुरू कर कर दिया गया। जहां प्रखंड मुख्यालय समेत क्षेत्र के सभी गरीब एवं असहाय व्यक्ति पहुंच कर सुबह एवं शाम दोनों वक्त भोजन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि रसोई में खाना बनाने के लिए कुल चार रसोइयों को रखा गया है। जो कि अलग-अलग व्यंजन बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि एसडीओ एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी के निर्देशानुसार भोजन बनाने एवं जरूरतमंदों को खिलाने-पिलाने के समय व सरकार की गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा जाएगा। खाना बनाने वाले रसोइयों तथा भोजन करने वाले जरूरतमंदों को शारीरिक दूरी का पालन करने के साथ-साथ मास्क होना अनिवार्य है। सीओ ने बताया कि जिन जरूरतमंदों को भोजन करना होगा, उन्हें मौके पर पहुंचकर एक घंटे पूर्व अपना नाम रजिस्टर में दर्ज कराना होगा। ताकि पके हुए भोजन की बर्बादी ना हो। उन्होंने बताया कि सामुदायिक रसोई केंद्र पर सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। वहीं संक्रमण से बचाव के लिहाज से कई अन्य आवश्यक बिदुओं का भी ख्याल रखा गया है।

उधर, चांद में बीडीओ रवि रंजन व सीओ नागेंद्र कुमार ने सामुदायिक रसोई की व्यवस्था का जायजा लेते हुए कोरोना से बचाव को लेकर कार्य में लगे कर्मियों व रसोइयों को कई सुझाव दिए।

chat bot
आपका साथी