सीएम ने महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

कभी राज्य की पहचान बीमार प्रदेश के रूप में होती थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 04:38 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 05:33 PM (IST)
सीएम ने महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर
सीएम ने महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

कैमूर। कभी राज्य की पहचान बीमार प्रदेश के रूप में होती थी। अब वहीं बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में विकास की नई पटकथा लिख रहा है। जहां की महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर पुरुषों को पीछे छोड़ रही हैं। यह बातें गुरुवार को प्रेस से वार्ता के दौरान जदयू के प्रदेश सचिव सह जिला प्रवक्ता सत्यप्रकाश तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार की बेटियों को इंजीनियरिग व मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा से बच्चियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। अब राज्य के मेधावी छात्राओं के लिए डॉक्टर व इंजीनियर बनने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। इस ऐतिहासिक निर्णय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लोग साधुवाद भी दे रहे हैं तथा कह रहे हैं कि दूरदर्शी सोच का यह परिणाम है। प्रदेश सचिव सह जिला प्रवक्ता ने राजद के नेताओं पर भी खूब हमला बोला तथा कहा कि जिसके पांव न फटे बेवाई, वो क्या जाने पीर पराई। कहा कि जिस राजद के शासन में अस्पतालों में सुई, रुई नहीं मिलती थी अब उसी अस्पताल में आक्सीजन वेंटिलेटर व सारी दवाएं मिल रही हैं। फिर भी उस पार्टी के लोग स्वास्थ्य व्यवस्था पर अंगुली उठा रहे हैं। इसके पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना होगा। इनमें जरा भी नैतिकता रहता तो आरोप प्रत्यारोप के दौर से बाहर निकलकर बिहार के विकास में सहयोग करते तथा कोरोना के टीकाकरण को लेकर भ्रामक बयान देने की बजाय लोगों को वैक्सीन के लिए प्रेरित करते।

chat bot
आपका साथी