मां दुर्गा की विदाई के साथ बंद हो जाएगा कैमूर जिले में चुनाव का प्रचार

शारदीय नवरात्र के बाद मां दुर्गा की विदाई के साथ ही प्रथम चरण में कैमूर जिले में होने वाले चुनाव का प्रचार प्रसार बंद हो जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 05:01 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:01 PM (IST)
मां दुर्गा की विदाई के साथ बंद हो 
जाएगा कैमूर जिले में चुनाव का प्रचार
मां दुर्गा की विदाई के साथ बंद हो जाएगा कैमूर जिले में चुनाव का प्रचार

कैमूर। शारदीय नवरात्र के बाद मां दुर्गा की विदाई के साथ ही प्रथम चरण में कैमूर जिले में होने वाले चुनाव का प्रचार प्रसार बंद हो जाएगा। क्योंकि चुनाव को लेकर 36 घंटे पूर्व प्रचार बंद होता है। 25 अक्टूबर को विजयादशमी के बाद 26 अक्टूबर को श्रद्धालु मां का विसर्जन करते हैं। इसी दिन चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार प्रचार प्रसार बंद होगा।

इसके बाद 28 अक्टूबर को मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। वहीं दूसरी ओर नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर पंडाल समिति असमंजस में हैं। उनको क्या करना है इसका दिशा निर्देश अभी तक नहीं मिला है। 17 अक्टूबर से ही शारदीय नवरात्र का प्रारंभ हो रहा है। इसी में 17 अक्टूबर को ही कलश की स्थापना की जाएगी। इस बार मां दुर्गा का आगमन घोड़ा पर हो रहा है तो वो आठ दिनों के बाद भैंसा पर सवार होकर प्रस्थान करेंगी। जो आम लोगों के लिए रोग तथा कष्टदायक रहेगा। अधिक मास होने के कारण इस बार शारदीय नवरात्र एक महीने बाद प्रारंभ हो रही है। अभी तक पूजा समितियों को निर्देश नहीं मिलने के कारण कोई काम शुरू नहीं हो पाया। जबकि कई जगहों पर अब तक हर साल पंडाल बनाने का काम शुरू हो जाता था। लेकिन अब तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है। हालांकि कोरोनावायरस को देखते हुए इस बार भभुआ नगर में मेला तथा जुलूस का आयोजन होने में संशय बना हुआ है। शारदीय नवरात्र के बाद ही पहले चरण का मतदान होगा।

chat bot
आपका साथी