कैमूर में सफाईकर्मी हड़ताल पर , लगा गंदगी का अंबार

नगर परिषद भभुआ के सफाई कर्मी मंगलवार से 12 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 11:26 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 11:26 PM (IST)
कैमूर में सफाईकर्मी हड़ताल पर , लगा गंदगी का अंबार
कैमूर में सफाईकर्मी हड़ताल पर , लगा गंदगी का अंबार

कैमूर। नगर परिषद भभुआ के सफाई कर्मी मंगलवार से 12 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। उनके हड़ताल के पहले ही दिन भभुआ नगर की सड़क से लेकर वार्ड की गलियों तक गंदगी का अंबार दिखा। इसके चलते आमलोगों को भी काफी परेशानी हुई। सड़कों पर जहां तहां पड़ी गंदगी से आमलोगों को आने-जाने में काफी कष्ट हुआ। उधर सुबह के समय नगर परिषद भभुआ में कार्य करने वाले सभी सफाई कर्मी एकता चौक पर पहुंच कर प्रदर्शन किए। सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन ईओ भभुआ को भी दिया है। दिए गए आवेदन में 12 बिदुओं का जिक्र किया है। जिसमें ग्रुप डी को पुर्नजीवित करने, समान काम के लिए समान वेतन, न्यूनतम 18 हजार व 21 हजार का वेतनमान सुनिश्चित करने आदि शामिल हैं। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे।

भभुआ नगर परिषद में 85 सफाईकर्मी हैं कार्यरत

भभुआ नगर परिषद में कुल 85 सफाई कर्मी कार्यरत हैं। इसमें तीन स्थाई हैं। सभी सफाई कर्मियों के एक साथ हड़ताल पर चले जाने से नगर परिषद भभुआ की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। हालांकि नगर परिषद भभुआ प्रशासन सफाई व्यवस्था की वैकल्पिक व्यवस्था कर लिया है। सफाई व्यवस्था एनजीओ को सौंपी गई है। जिसमें कुल 105 कर्मी हैं। लेकिन पहले दिन एनजीओ के सफाई कर्मियों द्वारा की गई सफाई का कुछ असर नहीं दिखा।

वर्जन

सफाई कर्मियों ने हड़ताल से संबंधित आवेदन दिया है। जिसमें अपनी मांगों का भी जिक्र किया है। फिलहाल एनजीओ के माध्यम से नगर में सफाई का कार्य कराया जाएगा।

-दीनेश दयाल लाल, ईओ, नगर परिषद भभुआ।

chat bot
आपका साथी