नगर के सभी मंदिरों में एक साथ मना श्रीराम जन्मोत्सव

भभुआ श्री रामनवमी शोभा यात्रा समिति भभुआ नगर के तत्वावधान में बुधवार को रामनवमी के मौके पर नगर के सभी मंदिरों में एक साथ 12 बजे दोपहर में श्री राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 11:16 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:16 PM (IST)
नगर के सभी मंदिरों में एक साथ मना श्रीराम जन्मोत्सव
नगर के सभी मंदिरों में एक साथ मना श्रीराम जन्मोत्सव

भभुआ: श्री रामनवमी शोभा यात्रा समिति भभुआ नगर के तत्वावधान में बुधवार को रामनवमी के मौके पर नगर के सभी मंदिरों में एक साथ 12 बजे दोपहर में श्री राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम किया गया। उक्त अवसर पर सभी मंदिरों में वहां के पुजारी तथा शहर के निवासियों द्वारा अपने घरों में पूजा अर्चना कीर्तन आदि किया गया। शाम तक 648 परिवारों ने अपने यहां आयोजित श्री राम जन्मोत्सव के कार्यक्रम का वीडियो क्लिप समिति के व्हाट्सएप पर भेजा था। उसमें से 51 श्री राम परिवारों को समिति के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। शाम सात बजे सभी घरों में दीपोत्सव का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान पूरा नगर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर रामनवमी शोभा यात्रा समिति के यात्रा प्रमुख दिनेश कुमार गुप्ता, समिति के उपाध्यक्ष अरविद आर्य, बिरजू पटेल, सुभाष जयसवाल, लाइसेंसी संतोष खरवार, विश्वहिदू परिषद नगर अध्यक्ष अमित कुमार टिकल, संतोष गुप्ता, आदि ने कोविड-19 का मार्गदर्शन का पालन करते हुए पूजा अर्चना में भाग लिया। साथ ही भगवान श्री राम से विश्व को कोरोना संक्रामक बीमारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर रामनवमी का पर्व मनाया गया। लेकिन इस दौरान मंदिरों में सिर्फ दो-चार लोग ही एक साथ रहे। कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन किया गया। घरों में लोगों ने पूजा अर्चना कर भी भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया। कहीं किसी के द्वारा गाइडलाइन की अनदेखी न की जाए इसको लेकर प्रशासन के स्तर से दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई थी। हालांकि प्रशासन के आदेश के अनुसार जिले के सभी प्रखंडों में रामनवमी का पर्व मनाया गया। लोग घरों में ही पूजा अर्चना कर भगवान राम का जन्मोत्सव मनाएं।

chat bot
आपका साथी