घर में रह कर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं ईद

रमजान के पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की इबादत कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 04:39 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 04:39 PM (IST)
घर में रह कर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं ईद
घर में रह कर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं ईद

कैमूर। रमजान के पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। अब ईद का पर्व भी आ गया। जिसे मनाने को लेकर लोगों में उत्साह है। लेकिन बेलांव थाना के थानाध्यक्ष मो. सुहैल अहमद ने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि ईद पर्व पर अपने घरों में रहें और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा करें। इस देश में कोरोना जैसी महामारी से निजात दिलाने के लिए अल्लाह से दुआ करें।

बता दें कि जिले के कई सरकारी कर्मी पूरी शिद्दत के साथ नौकरी व रमजान दोनों का फर्ज अदा कर रहे हैं। कई ऐसे लोग हैं जो दिनभर भूख-प्यास सहन कर रोजा रखते हैं और अपना फर्ज भी नहीं भूल रहे। बात अगर पुलिस वालों की करें तो इनकी जिम्मेदारी कुछ अलग है। क्योंकि इन्हें क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ती है। इन कठिन परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद वे रोजे से मुंह नहीं मोड़ते। इसी क्रम में बेलांव थानाध्यक्ष मो. सुहैल अहमद ने भी रोजा के साथ अपनी ड्यूटी को भी ईमानदारी पूर्वक निभाया। इस समय वैश्विक महामारी में लॉकडाउन का पालन करा रहे हैं। वह दिनभर सड़कों पर गश्ती भी करते हैं। थानाध्यक्ष ने इस पवित्र महीने में रोजा रखते हुए कोरोना से बचाव को लेकर अपना फर्ज भी निभाया है। इसके बाद शाम को रोजा खोलने के समय थाना पर आकर नमाज पढ़ लेते है। कभी-कभी तो किसी गांव में ही रोजा खोलना पड़ता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वह अल्लाह से कोरोना जैसी इस भयानक महामारी के खात्मे की दुआ भी सुबह शाम करते हैं।

chat bot
आपका साथी