चोरी कर रहे बदमाशों को खदेड़ कर पकड़ा, दूसरा फरार

कैमूर। प्रखंड के कुढ़नी थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव के गुरुवार की रात एक घर में घुस क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 05:32 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 05:32 PM (IST)
चोरी कर रहे बदमाशों को खदेड़ कर पकड़ा, दूसरा फरार
चोरी कर रहे बदमाशों को खदेड़ कर पकड़ा, दूसरा फरार

कैमूर। प्रखंड के कुढ़नी थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव के गुरुवार की रात एक घर में घुस कर चोरी कर रहे दो बदमाशों में से एक को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पकड़ा गया चोर कुढ़नी गांव के मुसहर टोली का पप्पू मुसहर बताया जाता है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी की एक साड़ी और छेनी बरामद किया है। अन्य सामान लेकर भागने में उसका साथी सफल रहा। पकड़े गए युवक ने बताया कि भागने वाला का नाम श्रवण मुसहर है। जो उसी बस्ती का ही रहने वाला है। दोनों दुमदुमा गांव के राजनारायण सिंह के घर में चोरी कर रहे थे। इसी बीच परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई। महिलाएं और बच्चे हल्ला करने लगे। हल्ला सुनकर ग्रामीणों ने चोरों को खदेड़ना शुरू किया। इसकी सूचना कुढ़नी थाने को दी गई। त्वरित करवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों के सहयोग से पानी भरे खेत के बीच से भाग रहे पप्पू मुसहर को धर दबोचा। जबकि दूसरा चोर अंधेरे का लाभ उठा भाग निकला।

chat bot
आपका साथी