कैमूर में बर्तन धोने में पैर फिसलने से नहर में गिर कर महिला की मौत

जिला मुख्यालय भभुआ नगर के वार्ड नंबर सात सेवरी नगर की एक महिला की रविवार की दोपहर बाद नहर में गिरने से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Jan 2021 04:28 PM (IST) Updated:Sun, 31 Jan 2021 11:01 PM (IST)
कैमूर में बर्तन धोने में पैर फिसलने से नहर  में गिर कर महिला की मौत
कैमूर में बर्तन धोने में पैर फिसलने से नहर में गिर कर महिला की मौत

कैमूर। जिला मुख्यालय भभुआ नगर के वार्ड नंबर सात सेवरी नगर की एक महिला की रविवार की दोपहर बाद नहर में गिरने से मौत हो गई। उक्त महिला अपने घर के पास व नहर के किनारे बर्तन धो रही थी। बर्तन धो कर वह जैसे ही खड़ा होने की कोशिश की उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरी। उसे गिरने की सूचना होते ही आसपास के लोगों ने उसे निकाला। तब तक वह जीवित थी। लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

मृतका भभुआ नगर के वार्ड नंबर सात सेवरी नगर निवासी सुरेश मुसहर की पत्नी सुखिया देवी 45 वर्ष बताई जाती है। उसकी मौत के बाद सेवरी नगर के लोगों में मातम छा गया। बताया जाता है कि महिला की तबीयत पूर्व से ही खराब थी। वह बर्तन धो कर जैसे ही खड़ा हुई तब तक उसका पैर फिसल गया। लोगों ने तबीयत खराब होने के चलते ही उसके गिरने की आशंका व्यक्त की। सेवरी नगर के लोगों ने बताया कि महिला का एक ही पुत्र है।

जनवरी में डूबने से तीन की हो गई मौत :

जनवरी में जलस्रोतों में डूबने से तीन लोगों की मौत हुई है। चार जनवरी को नुआंव के कर्मनाशा नदी में डूबने से बक्सर निवासी शिवदत्त शर्मा की मौत हुई थी। इसके बाद 16 जनवरी को भभुआ थाना क्षेत्र के भेकास गांव में पटवन करने गए किसान प्रेम चौधरी की बाहा में गिर कर डूबने से मौत हुई थी। माह के अंतिम दिन भभुआ नगर के नहर में गिर कर सुखिया देवी की मौत हुई है। समाचार प्रेषण तक महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था।

chat bot
आपका साथी