संपत्ति बंटवारा को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

संवाद सूत्र चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुरई में संपत्ति बंटवारा को लेकर दो पक्षों के बीच मा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 10:54 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2020 10:54 PM (IST)
संपत्ति बंटवारा को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी
संपत्ति बंटवारा को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

संवाद सूत्र, चैनपुर: थाना क्षेत्र के ग्राम कुरई में संपत्ति बंटवारा को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। दोनों पक्षों ने चैनपुर थाना में आवेदन देकर शिकायत की है। प्रथम पक्ष से ग्राम कुरई निवासी रसायन तिवारी पिता कामेश्वर तिवारी ने बताया है कि यह दोनों भाई रसायन तिवारी एवं सतीश तिवारी अपने खेत में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अजय पांडेय पिता मोहन पांडेय, सबलू पांडे पिता महेंद्र पांडेय सहित 18-20 की संख्या में लाठी डंडा लेकर लोग पहुंचे और मारपीट करने लगे। जिसमें कुछ अज्ञात लोगों ने अपने हाथ में गंडासा भी लिया था। जिससे इनके ऊपर हमला कर दिया गया। यह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरे पक्ष से रंभा देवी पति हरे राम पांडेय ग्राम ईसापुर थाना दुर्गावती ने बताया है कि यह अपने मायके कुरई में आई हुई थी। इसी दौरान इनकी बहन का लड़का रसायन तिवारी पिता कामेश्वर तिवारी ग्राम जमुई थाना दुर्गावती एवं संतोष पांडेय, पिता अनिल पांडेय ग्राम नौबतपुर थाना सैयदरज्जा जिला चंदौली निवासी हैं। जो वर्तमान में इनके पिता रामजी चौबे के मकान में जबरन रह रहे हैं। दोनों लोग गुटबाजी करके आय और संपत्ति को लेकर विवाद करने लगे और गाली गलौज शुरू कर दी। गाली गलौज करने से मना करने पर उन दोनों लोगों के द्वारा उनके साथ मारपीट किया जाने लगा। जिससे इन्हें गंभीर चोट आई। मामले में दोनों पक्षों के द्वारा दिए गए आवेदन में कार्रवाई की मांग की गई है।

chat bot
आपका साथी