भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन के चुनाव पर चर्चा

नगर के रविदास आश्रम में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय ने की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 05:46 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 05:46 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
में संगठन के चुनाव पर चर्चा
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन के चुनाव पर चर्चा

नगर के रविदास आश्रम में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय ने की। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक सह प्रवक्ता संजय टाइगर ने नवंबर माह के प्रथम सप्ताह तक पार्टी द्वारा निर्देशित प्रणाली द्वारा मंडल एवं बूथ कमेटियों का शत प्रतिशत गठन कर मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए वातावरण तैयार करने का निर्देश दिया। मौके पर राजद सांस्कृतिक मंच के प्रदेश महामंत्री ने भी भाजपा की सदस्यता ली। बैठक में सभी प्रखंडों के चुनाव अधिकारी, मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में सुजीत सिंह, विश्वंभर तिवारी, प्रेम प्रकाश पांडेय, विमलेश पांडेय, रघुवंश राम, चंद्रभान सिंह, संतोष सिंह, नरेंद्र आर्य, दुर्गेश चौबे, राणा प्रताप सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, सत्यव्रत पंकज आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी