कैमूर में पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा रेफर

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर पंचायत के अटरियां गांव के समीप लरमा नहर पथ पर शनिवार की रात एक अज्ञात पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 05:10 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 11:12 PM (IST)
कैमूर में पिकअप की चपेट में आने से बाइक  सवार एक की मौत, दूसरा रेफर
कैमूर में पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा रेफर

कैमूर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर पंचायत के अटरियां गांव के समीप लरमा नहर पथ पर शनिवार की रात एक अज्ञात पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव निवासी सुबेदार राजभर का पुत्र राजकुमार राजभार 34 वर्ष तथा घायल उसी गांव के बजरंगी राम का पुत्र रूदल राम है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक दुर्गावती पेट्रोल पंप से डीजल लेकर वापस अपने घर आ रहे थे। इसी क्रम में नहर पथ पर अटरिया गांव के आगे पहुंचे ही थे कि उनकी टक्कर तेज रफ्तार में आ रही पिकअप से हो गई। जिससे राजकुमार की मौत हो गई जबकि रूदल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद मौके से चालक अपने पिकअप को लेकर फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया एवं गांव में सन्नाटा पसर गया। आनन-फानन में पंचायत के मुखिया रामअवध यादव एवं ग्रामीण पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा स्थानीय दुर्गावती थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई एवं शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पत्नी के द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है।

chat bot
आपका साथी